फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   जिला अस्पताल की बती गुल, मरीज बिलबिलाए

जिला अस्पताल की बती गुल, मरीज बिलबिलाए

Sat, 12 Aug 2017 11:57 PM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल की बती गुल, मरीज बिलबिलाए
electricity demo pic
एटा। जिला अस्पताल में शनिवार को ट्रांसफार्मर फुंकने से करीब तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली न आने से मरीज बिलबिलाते नजर आए। भीषण गर्मी में अस्पताल प्रशासन ने जनरेटर तक भी चलाना मुनासिब नहीं समझा।
विज्ञापन


शनिवार को दोपहर में जिला अस्पताल में लगा 5केवीए विद्युत ट्रांसफार्मर फुंक गया। इसके चलते पूरे अस्पताल की बिजली बाधित हो गई। अचानक बिजली गुल होने से मरीजों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। मरीज वार्डों में गर्मी से परेशान होते रहे।
विज्ञापन


आलम यह हुआ कि कुछ मरीज वार्डों से निकलकर बाहर खुले में बैठ गए। बर्न वार्ड में मरीजों को सबसे ज्यादा दिक्कत का सामना करना पड़ा। जनरेटर चलाने वाला कर्मचारी भी गायब हो गया। देर शाम ट्रांसफार्मर लगने के बाद बिजली आपूर्ति सुचारु हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनरेटर के लिए आया बजट नहीं हुआ उपयोग

जिला अस्पताल में लगे जनरेटर के डीजल के लिए आने वाला बजट खर्च नहीं हो रहा। ऐसे मे अस्पताल के खाते में 12 लाख रुपये एकत्र हो चुके हैं। जनरेटर की मरम्मत नहीं होने और जनरेट चलाने वाला कर्मचारी गायब रहने से बिजली आपूर्ति बाधित होने पर मरीज तड़पने को मजबूर होते हैं।

चालक ओढ़ रहे एंबुलेंस के कंबल

जिला अस्पताल में संचालित 108, 102 और लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस के कंबल उनके चालक इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में यदि कोई गंभीर मरीज का एंबुलेंस से हायर सेंटर ले जाना हो तो गंदा कंबल ओढ़ाने पर उसे संक्रमण हो सकता है। एंबुलेंस के कंबल मरीजों के नहीं चालकों के कमरे की शोभा कंबल बढ़ा रहे हैं। और और जिस स्थान पर एंबुलेंस चालक रहते हैँ उस कमरे के आसपास जलभराव के अलावा गंदगी पसरी है।


बदहाली की मार झेल रही मरीज

यूं तो जिला अस्पताल का हाल किसी से भी छिपा नहीं है। 70 डाक्टरों में महज 22 डाक्टर ही अस्पताल को सेवाएं दे रहे हैं। वहीं दवाओं की आपूर्ति ठप पड़ी है। एंटी रैबीज वैक्सीन ढाई महीने से नहीं है। अस्पताल प्रशासन दवाओं की आपूर्ति होने की बात कह रहा है, लेकिन जिला अस्पताल में दवा के अभाव में मरीज मायूस होकर लौट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed