{"_id":"5967ade34f1c1b325b8b4801","slug":"111499966947-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिगड़ी यातायात व्यवस्था, हाईवे रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिगड़ी यातायात व्यवस्था, हाईवे रहा जाम
Updated Thu, 13 Jul 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
traffic jam
एटा। शहर में यातायात व्यवस्था बिगड़ने लगी है। स्कूलों की छुट्टियों के बाद हालात और भी बदतर हो जाते हैं। रोडवेज बस अड्डे पर खड़ी होने वाली आड़ी तिरछी बसें ही अक्सर इसका कारण बनती हैं। इससे लोगों को रोजाना जूझना पड़ रहा है। आलम यह है कि यातायात पुलिस के आधे से अधिक सिपाही शहर से बाहर ड्यूटी कर रहे हैं।
शहर में हाईवे जाम की स्थिति से निपटने को लेकर यातायात पुलिस के पास न तो कोई इंतजाम है, कर्मी हैं। होमगार्डों के सहारे किसी तरह काम चलाया जा रहा है। वहीं रोडवेज बसअड्डे के आसपास हाईवे पर खड़े होकर सवारियां भरने वाली बसें भी जाम का सबब बन रहीं हैं। स्कूलों की छुट्टी होते ही शहर में वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लग जातीं हैं। देखें तो यातायात पुलिस के पास 19 सिपाही है। आठ की मथुरा में ड्यूटी लगी है, तो चार सिपाही अवकाश पर हैं।