फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटिका में

पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटिका में

Sat, 01 Jul 2017 11:30 PM IST
Updated Sat, 01 Jul 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटिका में
MCD ELECTION
कासगंज/एटा।
विज्ञापन

जनपद की गंजडुंडवारा एवं पाटियाली की ग्राम पंचायत के रिक्त प्रधान पद के लिए शनिवार को शांतिपूर्वक मतदान हुआ। 78.64 प्रतिशत मतदाताओं ने नौ उम्मीदवारों के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे।

गंजडुडवारा की ग्राम पंचायत नागर कंचनपुर में चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। यहां तीन बूथों पर वोट डाले गए। 749 में 572, 735 में 565, 804 में 618 मतदाताओं ने वोट डाले। कुल 2288 में से 1735 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पटियाली की ग्राम पंचायत जिनौल में पांच प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। यहां दो बूथों पर वोट डाले गए। यहां 82 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। ग्राम पंचायत में 936 में 714, 619 में 553 मतदाताओं ने अपने वोट डाले। 1555 में से 1267 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन


दोनों ग्राम पंचायतों में मतदान के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। सेक्टर मजिस्ट्रेट, पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मुस्तैद नजर आए। मतदान के बाद मतपेटिकाओं को कड़ी सुरक्षा में गंजडुंडवारा एवं पटियाली विकास खंड कार्यालयों पर पहुंचाया गया। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि मतगणना विकास खंड कार्यालयों पर तीन जुलाई को कड़ी सुरक्षा में कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



एटा। ग्राम पंचायत उपचुनाव के लिए शनिवार को जिले के तीन ब्लॉक में दो ग्राम प्रधान और तीन बीडीसी पद के लिए मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। जिला प्रशासन ने मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। टकराव की आशंका में प्रशासन ने शीतलपुर ब्लॉक के सौंस और असरौली में भारी पुलिस बल तैनात किया। मतदान खत्म होते ही उप चुनाव में किस्मत आजमाने चुनाव मैदान में उतरे 33 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद हो गया।

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सुधाकर मैथिल ने बताया कि ग्राम पंचायत के उपचुनाव में शनिवार को 57.27 प्रतिशत मतदान हुआ। अवागढ़ के पुन्हैरा में 47.55 प्रतिशत और वलीदादपुर में 60.35 प्रतिशत मतदान बीडीसी पद के लिए हुआ। अलीगंज ब्लॉक के कैला में बीडीसी के एक पद के लिए सिर्फ 35.52 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। वहीं शीतलपुर ब्लॉक के असरौली में प्रधान पद के लिए 74.43 प्रतिशत और सौंसा में प्रधान पद के लिए 68.49 प्रतिशत मतदाताओं मतदान कर प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटियों में बंद कर दिया।


तीनों ब्लॉक के उप चुनाव में मतदान के लिए सुबह से ही लंबी लाइनें लगीं। प्रशासन ने उप चुनाव के मतदान के लिए सुरक्षा के कडे़ इंतजाम किए थे। इसके चलते मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतपेटियां कड़ी सुरक्षा में स्ट्रांग रूम में रखवा दी गई हैं। आगामी तीन जुलाई को मतगणना के बाद उप चुनाव का परिणाम घोषित किया जाएगा। शनिवार को हुए ग्राम पंचायत उपचुनाव का मतदान पूरा होने के बाद 33 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed