{"_id":"594028c34f1c1b26098b4659","slug":"111497376963-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर चोरी में माल लदे सात वाहनों को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर चोरी में माल लदे सात वाहनों को पकड़ा
Updated Tue, 13 Jun 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
पकड़े गए वाहन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी।
डीएम के निर्देश पर कर चोरी कर माल लादकर जा रहे वाहनों के खिलाफ चलाए अभियान में वाणिज्य कर विभाग की टीम ने सात वाहनों को पकड़ा। एक वाहन को कोतवाली, तीन को वाणिज्य कर कार्यालय में खड़ा कराया गया। तीन वाहनों से 30 हजार रुपया जुर्माना वसूल किया गया है।
डीएम यशवंत राव ने मंगलवार को वाणिज्य कर विभाग को विशेष चेकिंग अभियान चलाने को कहा। सहायक आयुक्त सचल दल विजय सिंह विसेन, सीटीओ भंवर सिंह यादव, पीटीओ घनश्याम सिंह टीम के साथ करहल रोड पहुंचे। रेलवे क्रासिंग के पास कर चोरी कर माल लादकर जा रहे वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। टीम ने इटावा की ओर से आ रहे गिट्टी से लदे चार ट्रक पकड़े। एक ट्रक ओवरलोड तथा तीन अंडर लोड मिले। एक टाटा मैजिक में हरी पौध, एक में कोल्ड ड्रिंक, एक में कच्चा माल मिला। ओवरलोड ट्रक को कोतवाली में तथा तीन टाटा मैजिक को वाणिज्य कर कार्यालय में खड़ा कराया गया है। तीन अंडर लोड वाहनों से 30 हजार रुपया जुर्माना वसूल किया गया। सहायक आयुक्त सचल दल ने बताया प्रथम दृष्टया कर चोरी का मामला सामने आया है। वाहनों में लदे माल मालिकों को अपना पक्ष रखने को अभिलेखों सहित कार्यालय में बुलाया गया है।