{"_id":"594028c24f1c1ba50a8b4657","slug":"111497376962-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों को निरीक्षण में सब मिला सही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों को निरीक्षण में सब मिला सही
Updated Tue, 13 Jun 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
निरीक्षण करते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। मंगलवार को अधिकारियों ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला जज, डीएम, एसपी समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे। कारागार में अधिकारियों ने बंदियों से बातचीत के साथ ही बैरकों आदि को देखा।
जिला जज उमेश कुमार शर्मा, डीएम यशवंत राव और एसपी राजेश एस जिला कारागार का निरीक्षण करने पहुंचे। अधिकारियों ने करीब एक घंटा तक चले निरीक्षण के दौरान बंदियों से बातचीत कर कारागार में सुविधाओं व असुविधाओं के बारे में जानकारी ली। महिला बंदियों से भी मुलाकात कर बातचीत की। साथ में मौजूद पुलिसकर्मियों ने बैरकों आदि की तलाशी ली। अधिकारियों ने जेलर बीएस मुकुंद से शातिर बंदियों से मिलने आने वाले लोगों की सूची आदि के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने बताया कि जिला कारागार में कोई अनियमितता नहीं पाई गई है। कुछेक कमियों के संबंध में सुधार के निर्देश दिए गए हैं।