{"_id":"593ed5691126f4a4628b4585","slug":"111497290089-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 से चलेगा बिजली चोरों के खिलाफ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 से चलेगा बिजली चोरों के खिलाफ अभियान
Updated Mon, 12 Jun 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
electricity demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। शासन के निर्देश पर पूरे जनपद में बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ 15 जून से महाअभियान चलाया जाएगा। अभियान चलाने के लिए विभागीय अधिकारियों ने रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद बड़े बकायेदारों को राहत देने के लिए एमनेस्टी योजना की शुरुआत की गई।
इसके तहत उपभोक्ताओं को सरचार्ज पर 100 प्रतिशत छूट दी जा रही है। शहर क्षेत्र में 31 मई को योजना समाप्त हो चुकी है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में 15 जून को समय सीमा पूरी हो जाएगी।
इधर, शासन द्वारा कटिया कनेक्शन से बिजली चोरी करने वालों, अधिक लोड प्रयोग करने वाले, घरेलू कनेक्शन कॉमर्शियल में प्रयोग करने वालों को सुधार का अंतिम मौका देने को सर्वदा स्कीम लागू की है। यह योजना भी 15 जून को समाप्त होगी। एमनेस्टी और सर्वदा योजना समाप्त होने के बाद बिजली चोरी, बड़े बकायेदारों के खिलाफ विभाग महाअभियान शुरू होगा।
विज्ञापन
सर्वाधिक लाइन लॉस वाले फीडरों पर रहेगा फोकस
शासन के निर्देश पर विद्युत विभाग द्वारा बिजली चोरी रोकने के लिए रणनीति बनाना शुरू कर दिया गया है। सूत्रों का कहना है कि बिजली चोरी रोकने के लिए 15 जून से शुरू होने वाले महाअभियान के लिए जनपद में शहर, ग्रामीण डिवीजन के साथ शिकोहाबाद और सिरसागंज डिवीजन के सर्वाधिक लाइन लॉस वाले फीडर चिह्नित किए जाएंगे। इन्हीं क्षेत्रों में चेकिंग के दौरान विशेष फोकस किया जाएगा।
बड़े बकायेदारों एवं विद्युत चोरों को शासन द्वारा पूरा मौका दिया जा चुका है। 15 जून के बाद बिजली चोरी पकड़ने जाने पर सीधे एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। बकाएदारों के कनेक्शन काटे जाएंगे। डिफाल्टरों को नए कनेक्शन भी निर्गत नहीं किए जाएंगे।
के.बी. गुप्ता
अधीक्षण अभियंता