Agra: गांव के बाहर पेड़ पर लटका मिला 11 साल के बालक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
गांव बिसेहरा का रहने वाला 11 साल का बालक पालतू कुत्ते को लेकर खेत पर गया था। जब वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश की। इस दौरान उसका शव पेड़ पर लटका मिला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना कागारौल क्षेत्र में 11 साल के बालक का शव पेड़ पर लटका मिला। घटना मंगलवार शाम की है। बालक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने बालक की हत्या के बाद शव लटकाए जाने का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक गांव बिसेहरा निवासी गोविंद सिंह चाहर का 11 वर्षीय पुत्र मयंक अपने पालतू कुत्ते को लेकर खेतों पर गया। देर शाम तक वह वापस नहीं आया तो परिजनों को चिंता सताने लगी। परिजन उसे देखने अपने खेतों पर गए तो एक खेत में पेड़ पर कपड़े से फंदे से उसका शव लटका मिला। उसके पैर जमीन से लगे हुए थे।
बेटे का शव लटका देख मची चीख-पुकार
बेटे का शव लटका देख परिजनों में चीख पुकार मच गई। जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मयंक का पालतू कुत्ता गांव के रास्ते पर झाड़ियों में मिला। उसकी जंजीर झाड़ियों में फंस गई थी, जिससे वह निकल नहीं सका।
परिजनों के मुताबिक उनकी किसी से रंजिश नहीं थी। बच्चे का शव जिस हालत में लटका मिला है यह देखकर उसकी हत्या कर शव लटकाने की बात कह रहे हैं। थाना प्रभारी अजय तोमर ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।