फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   11 people injured by monkey bites, villagers in panic

Agra News: बंदरों के काटने से 11 लोग घायल, ग्रामीणों में दहशत

Sun, 24 Aug 2025 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 24 Aug 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
11 people injured by monkey bites, villagers in panic
घिरोर। विकासखंड घिरोर के गांव ढकरई में बंदरों से ग्रामीण परेशान हैं। 11 लोगों को बंदरों ने काटकर घायल कर दिया है। ग्रामीणों ने प्रदर्शन करके बंदरों को पकड़वाने की मांग की है। ढकरई के ग्रामीणों ने रविवार को प्रदर्शन करते हुए बताया कि 11 लोगों को बंदरों ने काटकर घायल कर दिया है। इनमें बच्चे, महिला, पुरुष शामिल हैं। बंदरों के डर से कई बच्चे छत से गिरकर घायल भी हो गए हैं। ग्रामीण काफी दहशत में आ गए हैं। उनका कहना है कि कई बार वन विभाग के कर्मचारियों ने बंदरों को पकड़वाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों को काटने के साथ ही बंदर घरों से कपड़ा आदि का नुकसान कर रहे हैं। गांव में बड़ी संख्या में बंदर आ गए हैं। कुछ बंदर बच्चों को देखकर उनके पीछे पड़कर काट लेते हैं। ग्रामीणों ने प्रदर्शन करके बंदरों को पकड़वाने की मांग की है। मोहन, शिव कुमार, उपदेश कुमार, अमित कुमार, नत्थू खां, रघुराज सिंह, मायाराम, मंजू, बंटू, सर्वेश, विक्की, कल्लू मौजूद रहे।
विज्ञापन

बंदरों के काटने से हुए घायल
बंदरों केे काटने से कई ग्रामीण घायल हुए हैं। इनमें जरीना बेगम, मिथलेश कुमारी, श्रीकिशन, रामखिलाड़ी, शिवा कुमारी, रघुराज सिंह, मायाराम, विमला देवी, राम बेटी, सुंदर सिंह, शिखा को बंदरों ने काटकर घायल कर दिया है। बंदरों के डर से छत से भागी शिखा बंदरों के काटने के बाद छत से गिर कर गंभीर घायल हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed