फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   11 patients death and 497 new cases of covid reported in agra

आगरा में जानलेवा संक्रमण: 24 घंटे में 11 कोरोना मरीजों ने तोड़ा दम, 494 नए संक्रमित मिले

Tue, 27 Apr 2021 06:19 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 27 Apr 2021 06:19 PM IST
सार

आगरा में कोरोना संक्रमण पहले से और अधिक घातक हो गया है। इससे संक्रमितों की मौतों का ग्राफ तेजी से ऊपर बढ़ रहा है। 

विज्ञापन
11 patients death and 497 new cases of covid reported in agra
आगरा में कोरोना वायरस (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में कोरोना वायरस ने मंगलवार को कोहराम मचा दिया। पहली बार 24 घंटे में सर्वाधिक 11 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इससे मृतक संक्रमितों की संख्या 241 हो गई है। इससे पूर्व सोमवार को सात मरीजों ने दम तोड़ा था। पिछले तीन दिनों में 24 कोरोना मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं। 

विज्ञापन


प्रशासन की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को 494 नए मरीज दर्ज किए गए हैं। 366 मरीज ठीक होने के बाद डिस्चार्ज हुए हैं। अब सक्रिय मामलों की संख्या 4334 है। जिले में 7.22 लाख लोगों की जांच में 18144 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। जिनमें 13569 मरीज ठीक हो गए हैं। 
विज्ञापन


फतेहाबाद में 78 पॉजिटिव मिले
फतेहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को 78 लोगों की कोरोना संक्रमण की जांच की गई। इसमें नौ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. एके सिंह ने बताया कि 69 लोगों की आरटी पीसीआर जांच भी कराई गई है। जिसकी रिपोर्ट अभी नहीं आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed