फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   11 more animals died in Nagla Darak and Bhargain

नगला दरक और भरगैन में 11 और पशुओं की मौत

Tue, 21 Dec 2021 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
11 more animals died in Nagla Darak and Bhargain
कासगंज के भरगैन में बीमार भेंस का इलाज करते पशु चिकित्सा विभाग के कर्मी। - फोटो : KASGANJ
पटियाली/ भरगैन। पशुओं में फैल रही बीमारी गंजडुंडवारा के नगला दरक में भी पहुंच गई है। इस गांव में छह पशुओं की मंगलवार को मौत हो गई। वहीं भरगैन में पांच और पशुओं की मौत हो गई। पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने भरगैन पहुंचकर बीमार पशुओं का इलाज किया। वहीं बीमारी का सही कराण पता लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक भैंस का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

भरगैन के अहमद थौक में रहीश आलम, अमीर जहां, फिरदोस बेगम, छोटी बेगम की एक एक भैंस की मौत हो गई। वहीं अफजल थोक में अरबाज खान का बकरा मर गया। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एके सागर ने भरगैन पहुंच कर पशुओं की बीमारी के संबंध में जानकारी ली। वहीं पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. धीरेंद्र सिंह, डॉ. सौरभ सिंह गंगवार, पशुधन प्रसार अधिकारी प्रबल कुमार, अवधेश कुमार, सत्यवीर सिंह, जाकिर अली ने गांव में बीमार पशुओं का परीक्षण किया। गांव में एक दर्जन पशु बीमार मिले। जिनका इलाज किया गया। मौत का कारण जानने के लिए एक भैंस का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed