{"_id":"5cebcb43bdec22076a49ac5a","slug":"11-month-old-girl-dies-crushed-by-the-car-in-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मजदूर मां ने पेड़ के नीचे 11 माह की बेटी को सुलाया, मालिक की गाड़ी से कुचलकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूर मां ने पेड़ के नीचे 11 माह की बेटी को सुलाया, मालिक की गाड़ी से कुचलकर मौत
Mon, 27 May 2019 05:04 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 27 May 2019 05:04 PM IST
विज्ञापन
बेटी की मौत के बाद रोती बिलखती मां व अन्य परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी में सोमवार को स्टेशन रोड के समीप दर्दनाक हादसा हो गया। यहां पेड़ के नीचे सो रही 11 माह की बच्ची को कार ने कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बच्ची की निर्माणाधीन मकान में काम कर रही थी।
बच्ची की मौत से हड़कंप मच गया। मां रो रोकर बेसुध हो गई। जिस कार से हादसा हुआ, वो निर्माणाधीन मकान मालिक की है। घटना की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।
पुलिस के अनुसार कोतवाली क्षेत्र निवासी इंजीनियर मनोज यादव स्टेशन रोड पर मकान का निर्माण कार्य करा रहे हैं। इस कार्य में बंगाल के कई मजदूर लगे हुए हैं। पश्चिम बंगाल का इब्राहिम भी परिवार के साथ मजदूरी का काम कर रहा है।

बच्ची के ऊपर से गुजरा कार का पहिया
सोमवार की सुबह उसकी पत्नी 11 माह की मासूम संजीदा को सुलाने के बाद पेड़ के नीचे लिटाकर काम करने चली गई थी। इस दौरान इंजीनियर मनोज का चालक कार लेकर वहां से गुजरा और पेड़ के नीचे सो रही बच्ची पहिया के नीचे आ गई।
जब तक वहां मौजूद मजदूरों ने शोर मचाया तब तक चालक वहां से भाग चुका था। हादसे की जानकारी होने के बाद मां और पिता चीखते हुए घटनास्थल की ओर दौड़े। बच्ची को सीने से लगाया, लेकिन तब तक मासूम की मौत हो चुकी थी।
घटना के संबंध में सीओ सिटी अभय नरायन राय ने बताया कि बच्ची के परिजनों ने समझौता कर लिया है। वो किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं करना चाहते थे। इसलिए आवश्यक लिखापढ़ी कर बच्चा का शव उन्हें सौंप दिया गया है।