फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   11 Kashmiri Prisoners Released From Agra Central Prison Amid Lockdown

यूपी: लॉकडाउन के बीच आगरा केंद्रीय कारागार से 11 कश्मीरी बंदी रिहा

Sat, 25 Apr 2020 12:45 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 25 Apr 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
11 Kashmiri Prisoners Released From Agra Central Prison Amid Lockdown
केंद्रीय कारागार आगरा - फोटो : अमर उजाला
आगरा केंद्रीय कारागार से शुक्रवार को 11 कश्मीरी बंदी रिहा किए गए। जम्मू-कश्मीर शासन ने इन बंदियों पर की गई कार्रवाई को निरस्त कर रिहाई का परवाना भेजा था। जेल प्रशासन ने सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद कश्मीरी बंदियों को रिहा किया। इससे पहले भी कश्मीरी बंदी रिहा हो चुके हैं। 
विज्ञापन


केंद्रीय कारागार में तीन बार में जम्मू-कश्मीर से 85 बंदी आगरा लाए गए थे। जम्मू-कश्मीर शासन ने कश्मीरी बंदी जिला बिजबेहरा निवासी बशीर अहमद मलिक, पुलवामा के मोहम्मद अशरफ शेख, बारामूला के समीर अहमद भट, श्रीनगर के तुफैल अहमद जल्दार, बारामूला के आबिद रशीद सोफी उर्फ इबा, वसीम अहमद मल्ला, नजीर अहमद वानी, उमर फारूख भट, लतीफ अहमद कालू, अब्दुल अहद रेथर और कुपवाड़ा के परवेज अहमद के विरुद्ध की गई लोक सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) की कार्रवाई को निरस्त कर दिया है। लॉकडाउन के कारण बंदियों के परिजन पास लेकर आगरा आए थे।
विज्ञापन


केंद्रीय कारागार के जेलर शिव प्रताप मिश्र ने बताया कि 11 कश्मीरी बंदियों को रिहा किया गया है। जम्मू-कश्मीर शासन से आए रिहाई परवाने के आधार पर बंदियों को रिहा किया है। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद इन बंदियों को रिहा किया गया। अब तक जेल से 29 कश्मीरी बंदी रिहा हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला कारागार से पांच छूटे

जिला कारागार से पांच बंदियों को रिहा किया गया। जेल प्रशासन के मुताबिक, दो बंदी हाईकोर्ट और दो बंदी सेशन कोर्ट से जमानत के बाद छोड़े गए हैं। वहीं एक बंदी को अंतरिम जमानत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed