{"_id":"61f581ad425af9682b714d50","slug":"11-infected-including-dios-found-54-report-came-negative-mainpuri-news-agr522740686","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के नए मामलों में आई कमी, ठीक होने वालों की संख्या बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के नए मामलों में आई कमी, ठीक होने वालों की संख्या बढ़ी
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या तेजी से घट रही है। वहीं ठीक होने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। शनिवार को जिले में डीआईओएस सहित 11 कोरोना संक्रमित मिले। जबकि 54 कोरोना संक्रमितों की द्वितीय रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई। जिले में एक्टिव केस की संख्या घटकर 167 रह गई है।
एक जनवरी से तेजी के साथ जिले में पनपी कोरोना की तीसरी लहर की गति जनवरी के अंत तक थमती हुई नजर आ रही है। एक्टिव केसों की संख्या तेजी के साथ कम हो रही है। शनिवार को जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) मनोज कुमार वर्मा सहित 11 नए कोरोना संक्रमित मिले। सभी को होम आइसोलेट किया गया है। जिले में कोरोना संक्रमित चल रहे 54 लोगों की कोरोना की द्वितीय जांच कराई गई जो निगेटिव पाई गई है। सीएमओ डॉ. पीपी सिंह ने बताया कि कोविड-19 से बचाव की जरूरत है। सभी लोग कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करें। बिना कार्य के घरों से बाहर न निकलें। किसी प्रकार की दिक्कत होने पर जांच अवश्य कराएं। नए संक्रमितों को सीएमओ के निर्देश पर होम आइसोलेट किया गया है।
टीकाकरण के कार्य को किया जाए और तेज: सीएमओ
मैनपुरी। सीएमओ डॉ. पीपी सिंह ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किशनी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाएं ठीक मिलीं। सीएमओ ने चिकित्साधीक्षक को निर्देश दिए कि टीकाकरण की गति और तेज की जाए।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. पीपी सिंह शनिवार की दोपहर सीएचसी किशनी पहुंचे। सीएमओ ने यहां व्यवस्थाओं को निरीक्षण किया। काउंटर पर पहुंचकर दवाइयों की जांच की। यहां पहुंचे मरीजों से भी उपचार को लेकर जानकारी जुटाई। टीकाकरण की जानकारी लेने के बाद सीएमओ ने चिकित्साधीक्षक डॉ. अजय भदौरिया को निर्देश दिए कि कोविड-19 टीकाकरण की गति को और तेज किया जाए। आशा और एएनएम की मदद से टीकाकरण का कार्य समय से पूरा किया जाए।