{"_id":"6930a28a7c37992ab4037a5d","slug":"107-blos-in-bah-completed-100-work-sdm-hosted-a-feast-to-celebrate-agra-news-c-25-1-agr1008-931609-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बाह में 107 बीएलओ ने किया 100 फीसदी काम, खुशी में एसडीएम ने दी दावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बाह में 107 बीएलओ ने किया 100 फीसदी काम, खुशी में एसडीएम ने दी दावत
विज्ञापन
बाह। एसआईआर में बाह विधानसभा क्षेत्र में 107 बीएलओ ने डिजिटलाइजेशन के साथ अपना 100 फीसदी काम पूरा कर लिया है। जबकि 100 से ज्यादा बीएलओ ने 90 फीसदी का आंकड़ा पार कर लिया है। बुधवार को बाह के एसडीएम संतोष कुमार शुक्ला ने अपना काम पूरा करने वाले 107 बीएलओ एवं 36 सुपरवाइजर को खुशी में बुधवार की शाम दावत दी। बीएलओ एवं सुपरवाइजर की ओर से दिन रात की गई मेहनत को जमकर सराहा। मौके पर तहसीलदार संपूर्ण कुलश्रेष्ठ, नायब तहसीलदार दयाचंद पौरुष, सुधीर गिरी, एसडीओ नलकूप विनोद कुमार गौतम, सतेंद्र उपाध्याय, सत्यप्रकाश मौर्य, सतीश बाबू, राजीव त्रिपाठी, सुरजीत चौधरी, अमित लवानिया और धर्मेंद्र सिंह आदि रहे।
90 फीसदी से कम प्रगति वाले बूथों पर दौड़े अफसर, मदद के लिए लगाया स्टाफ
बाह। विधानसभा बाह में एसआईआर में 90 फीसदी से कम प्रगति वाले बूथों पर बुधवार को दिनभर अफसर दौड़े। तहसीलदार बाह संपूर्ण कुलश्रेष्ठ जरार और बाह के बूथों पर पहुंचे। बीएलओ कठिनाई समझी, सहयोग के लिए शिक्षामित्र, शिक्षक, आंगनबाड़ी और लेखपाल लगाए। खुद भी गणना प्रपत्र भरवाए। बस्ती में जाकर लोगों को गणना प्रपत्र भरकर वापस करने के लिए प्रेरित किया। नायब तहसीलदार दयाचंद पौरुष भी कई बूथों पर पहुंचे एवं बीएलओ का हौसला बढ़ाकर काम पूरा करने के निर्देश दिए। एसडीएम संतोष कुमार शुक्ला ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बीएलओ की प्रगति की समीक्षा की। 90 फीसदी से कम काम वाले बीएलओ के सहयोग के लिए स्टाफ लगाए जाने के निर्देश और समय पर पूरा काम कराने की हिदायत दी। अधिकारियों ने भाजपा और सपा के नेताओं से बीएलए को बीएलओ की मदद के लिए आह्वान किया।