{"_id":"5e843d138ebc3e78af5da854","slug":"104-people-send-for-quarantine-in-agra-who-return-from-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तब्लीगी जमात से आए लोगों की तलाश जारी, अब तक मिले 104 जमाती, शेल्टर होम में स्वास्थ्य जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तब्लीगी जमात से आए लोगों की तलाश जारी, अब तक मिले 104 जमाती, शेल्टर होम में स्वास्थ्य जांच
Thu, 02 Apr 2020 09:38 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 02 Apr 2020 09:38 AM IST
सार
28 लोग अलग-अलग तारीखों पर निजामुद्दीन से लौटे थे।
विज्ञापन
आगरा पुलिस को शहर में मिले जमाती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा पुलिस ने शहर की मस्जिदों में तलाशी अभियान चलाकर बुधवार सुबह तक 104 जमातियों को स्वास्थ्य विभाग के हवाले कर दिया है। इन्हें राष्ट्रीय राजमार्ग-दो पर रुनकता स्थित मधु रिसोर्ट में बनाए गए शेल्टर होम में भेजा गया है। इनमें महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।
बुधवार को इनका स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। जिलाधिकारी पीएन सिंह ने बताया कि इनमें से सभी सुरक्षित और स्वस्थ्य हैं। इन्हें अच्छा भोजन दिया जा रहा है। सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए उन्हें यहां रखा गया है। इनमें से 28 लोग अलग-अलग तारीखों पर निजामुद्दीन से लौटे थे। उन सभी लोगों के नमूनों की जांच कराई है।
बता दें कि दिल्ली में जमात से कोरोना संक्रमण फैल जाने के बाद यूपी के उन जिलों की पुलिस को लखनऊ से अलर्ट किया गया, जहां जमातें आई हुई हैं। इनमें आगरा का नाम भी शामिल है। यहां आई जमात, उनमें शामिल जमातियों, उनके ठहरने के स्थान की जानकारी भी एसएसपी बबलू कुमार को दी गई थी।

इस पर एसएसपी ने पुलिस की 12 टीमें बनाकर उन मस्जिदों में तलाशी कराई जहां जमात ठहरी हुईं थीं। मंटोला, ताजगंज, जगदीशपुरा, शाहगंज, एमएम गेट, कोतवाली, वजीरपुरा में टीमें पहुंची।
आठ स्थानों पर जमाती मिल गए। ये दिल्ली, हरियाणा, भोपाल, अलीगढ़ के हैं। आगरा के भी लोग जमात में थे। पुलिस के साथ स्वास्थ्य विभाग की रैपिड रिस्पोंस टीम थी। जमाती मिलते गए, पुलिस उन्हें टीम के हवाले करती गई।
आगरा में बाहर से आई हुईं जमातों की सूची
1. थाना क्षेत्र कोतवाली टाल हबीबुल्ला मस्जिद (मकरज मस्जिद) हींग की मंडी, मुस्तफाबाद दिल्ली से मोहम्मद इमरान की देखरेख में पांच मार्च को 13 लोगों की जमात आई।
2. थाना जगदीशपुरा की मघटई मस्जिद में शामली से मोहम्मद मुस्तकीम के साथ एक मार्च को 11 लोगों की जमात आई थी।
3. थाना शाहगंज क्षेत्र के आजमपाड़ा स्थित अल्लाह वाली मस्जिद में गाजीपुर निवासी मोहम्मद तारिक अब्दुल्ला के साथ 13 मार्च को चार पुरुष व चार महिलाओं की जमात आई थी।
4. ताजगंज में मदीना मस्जिद पक्की सराय में करनूल, आंध्रप्रदेश से शेख नूर वासा के साथ नौ मार्च को पांच पुरुष व पांच महिलाओं की जमात आई थी।
5. ताजगंज में मदीना मस्जिद गढ़ैया नागपुर, महाराष्ट्र से मोहम्मद मुमताज अहमद के साथ 27 फरवरी को 12 लोग आए।
6. नाई की मंडी के बड़ी मस्जिद तोपखाना में अलीगढ़ से मोहम्मद सिराज की देखरेख में 21 मार्च को 13 लोगों की जमात आई।
7. मंटोला के रंगरेजान टीला स्थित अजमेरी मस्जिद में कैराना, (शामली) के मोहम्मद मजीद की देखरेख में 20 मार्च को पांच पुरुष और पांच महिलाएं जमात में आईं।
8. थाना हरीपर्वत स्थित तांतवाली मस्जिद, वजीरपुरा में जाफराबाद दिल्ली से मोहम्मद अल्लापुर की देखरेख में सात मार्च को 12 व्यक्तियों की जमात आई थी।

कोई विदेश से आया मिला, तो केस दर्ज होगा
एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि दिल्ली में हुई घटना के बाद जमात में आए सभी लोगों की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने तक कोई मस्जिद में नहीं रहेगा। रिपोर्ट निगेटिव आती है तो जाने की इजाजत दी जाएगी। अगर कोई विदेश होकर आया होगा तो उस पर केस दर्ज किया जाएगा।