{"_id":"601452c88ebc3e32ed5a47ad","slug":"1037-health-care-worker-vaxinated-kasganj-news-agr4784618198","type":"story","status":"publish","title_hn":"1037 स्वास्थ्य कर्मियों को लगाई गई कोरोना की वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1037 स्वास्थ्य कर्मियों को लगाई गई कोरोना की वैक्सीन
विज्ञापन
कासगंज में कोरोना का टीका लगवाते स्वास्थ्यकर्मी
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। कोरोना टीकाकरण के तहत शुक्रवार को सात केंद्रों पर 1037 स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना का टीका लगाया गया। अभियान पर अधिकारी पूरी नजर बनाए रहे। शेष बचे कर्मियों को अब 4 फरवरी को टीका लगाया जाएगा।
पहले चरण के चौथे राउंड के टीकाकरण की शुरुआत शुक्रवार को सुबह हुई। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल कुमार द्वारा कलावती नर्सिंग अस्पताल, सहावर, सिढ़पुरा, अमांपुर का निरीक्षण किया। जिन लोगों को टीका लगाया गया उनसे जानकारी भी ली गई।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि 1225 स्वास्थ्यकर्मियों को टीकाकरण किया जाना था, इसमें से 1037 कर्मियों ने टीका लगवाया। 84.7 प्रतिशत लक्ष्य पूरा हो गया। शेष कर्मियों को अब 4 फरवरी को टीका लगाया जाएगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अंजुश सिंह ने कहा कि प्रतिरक्षित व्यक्ति भी कोरोना के अनुरूप व्यवहारों जैसे मास्क पहनना, हाथ की सफाई और 6 फीट की शारीरिक दूरी बनाए रखने का पालन करें। एसीएमओ डॉ. नरेद्र, डॉ. नावेद, डीसीपीएम केपी सिंह, एनएचएमए के डीसीपीएम केपी सिंह, डीडीएम आशुतोष आदि ने टीका लगवाए।
विज्ञापन
डब्ल्यूएचओ व यूनिसेफ की टीम ने भी संभाला मोर्चा
जनपद में डब्ल्यूएचओ व यूनिसेफ की टीम भी अभियान पर पूरी नजर बनाए रही। डीएमसी अनुराग दीक्षित व शकील हुसैन, राहुल व बीएमसी मुहम्मद रिजवान व बीएमसी लईक अहमद ने टीकाकरण कराने वाले कर्मियों से जानकारी ली।
टीका पूरी तरह सुरक्षित है। सोशल मीडिया पर चल रही भ्रामक जानकारी से बचें व उनसे डरे नहीं। टीका के असर की वजह से हल्का बुखार, जी घबराना, ठंड लगना आदि हल्की परेशानी होना आम बात है।- मुस्कान यादव, स्वास्थ्यकर्मी।
टीका से डरने की कोई बात नहीं है। यह टीका पूरी तरह सुरक्षित है। सभी लोग इस टीकाकरण में सरकार का, स्वास्थ्य विभाग का व इस बीमारी से लड़ने वाले योद्धाओं का पूरा सहयोग करें। -आशुतोष, डीडीएम स्वास्थ्य विभाग।