फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   मां कात्यायनी की संधि आरती में उमड़े भक्त

मां कात्यायनी की संधि आरती में उमड़े भक्त

Sat, 13 Apr 2019 11:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
मां कात्यायनी की संधि आरती में उमड़े भक्त
कात्यायनी देवी
वृंदावन (मथुरा)। चैत्र नवरात्र की अष्टमी पर शनिवार को राधा बाग स्थित कात्यायनी मंदिर में सुबह 8.45 बजे हुई संधि आरती की एक झलक पाने को भक्तों में होड़ देखी गई। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर माता के जयघोषों से गूंजता दिखाई दिया।
विज्ञापन


जैसे ही आरती के लिए पट खुले भक्त अपलक मां को निहारते रहे। महंत विद्यानंद महाराज ने महामाई की आरती की। भक्तों को अंत में प्रसाद वितरित किया गया। वहीं छटीकरा स्थित चिंतामणि कुंज में महामंडलेश्वर आदित्यानंद महाराज ने 108 कन्याओं का पूजन कर प्रसाद ग्रहण कराया।
विज्ञापन


राजपुर स्थित चामुंडा मंदिर में शाम को मां ने फूल बंगला व छप्पन भोग के मध्य विराजमान होकर भक्तों को दर्शन दिए। घरों में सुबह से ही कन्या-लांगुरा पूजन किया गया। कहीं-कहीं अष्टमी व नवमी का पूजन एक ही दिन किया गया। पथवारी मंदिर पर भी सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed