{"_id":"5c61aa6dbdec227370400e52","slug":"101549904493-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो अरब 18 करोड़ से कराया जाएगा जिले का विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो अरब 18 करोड़ से कराया जाएगा जिले का विकास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। जिला योजना के तहत नए वित्तीय वर्ष 2019-20 में दो अरब 18 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। शासन ने जिला योजना का लक्ष्य तय करते हुए जिले से विकास कार्यों के प्रस्ताव और प्लान मांगा है। इसे लेकर सीडीओ ने सभी विभागाध्यक्षों को प्रस्ताव देने के लिए कहा है।
वित्तीय वर्ष 2019-20 को शुरू होने में डेढ़ माह का वक्त है, लेकिन शासन ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। शासन ने जिला योजना को तैयार करने के लिए जिला प्रशासन को ब्यौरा भेजा है। इसके तहत वर्ष 2019-20 के लिए जिला योजना दो अरब 18 करोड़ 38 लाख रुपये की होगी।
इस बार जिला योजना में नगर पालिका, नगर पंचायतों के साथ गांव और क्षेत्र पंचायतों के प्रस्तावों के साथ कृषि, पशु चिकित्सा, दुग्ध विकास, सामाजिक वानिकी, पंचायतीराज, मनरेगा, लघु सिंचाई, नेडा, खादी, ग्रामोद्योग, बेसिक शिक्षा एवं चिकित्सा विभाग सहित करीब 37 विभागों के विभिन्न विकास कार्यों को शामिल किया जाएगा। इसके लिए डीएम और सीडीओ ने विभागों को पत्र भेजकर प्रस्ताव देने के लिए कहा है। उम्मीद है कि मार्च माह के पहले सप्ताह तक जिला योजना को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। इसके बाद प्रभारी मंत्री का अतुल गर्ग का कार्यक्रम लेने के बाद जिला योजना को अनुमोदित किया जाएगा।
विज्ञापन
जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी रमेश चंद्र ने बताया कि जिला योजना 2019-20 को लेकर दो अरब 18 करोड़ 38 लाख रुपये का लक्ष्य मिला है। इसके लिए सीडीओ स्तर से विभागों को पत्र जारी करके प्रस्ताव मांगे गए हैं। प्रस्ताव मिलने के बाद जिला योजना को अमल में लाया जाएगा।
ये विभाग नहीं होंगे शामिल
जिला योजना में इस बार उद्यान, उच्च शिक्षा, सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभागों को शामिल नहीं किया गया है। ऐसे में इन विभागों के प्रस्ताव समिति की बैठक में शामिल नहीं किए जाएंगे। जबकि यह विभाग पिछले वित्तीय वर्षों में जिला योजना में शामिल रहे हैं।
पिछले साल 217 करोड़ रुपए जिला योजना हुई थी अनुमोदित
जिले में पिछले साल अप्रैल में प्रभारी मंत्री अतुल गर्ग ने 217 करोड़ रुपये की जिला योजना अनुमोदित की थी। इस बार जिला योजना के लिए एक करोड़ 38 लाख रुपये के लक्ष्य में इजाफा हुआ है।
कहते हैं आंकड़े
218.38 लाख की जिला योजना
217 करोड़ रुपये मिले थे पिछले वर्ष
01 करोड़ रुपये का किया गया बजट में इजाफा
05 विभागों के प्रस्ताव नहीं होंगे शामिल