फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   पुरानी पेंशन के लिए बेवर के शिक्षक आज गिरफ्तारी देंगे

पुरानी पेंशन के लिए बेवर के शिक्षक आज गिरफ्तारी देंगे

Sun, 27 Jan 2019 11:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jan 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
पुरानी पेंशन के लिए बेवर के शिक्षक आज गिरफ्तारी  देंगे

विज्ञापन
मैनपुरी। पुरानी पेंशन की मांग को लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों का आंदोलन लगातार जारी है। जेल भरो आंदोलन के तीसरे चरण में अब बेवर विकास खंड के शिक्षक व कर्मचारी गिरफ्तारी देने जा रहे हैं।

प्राथमिक शिक्षक संघ और प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन के पदाधिकारी सोमवार को (आज) कलक्ट्रेट पहुंचकर गिरफ्तारी देंगे।


संयुक्त संघर्ष संचालन समिति पुरानी पेंशन को लेकर जेल भरो आंदोलन चला रही है। इस क्रम में अभी तक दो चरणों का आंदोलन पूरा हो चुका है। पांच चरण तक ये आंदोलन चलेगा।
विज्ञापन


जिसमें तीसरे चरण के तहत सोमवार को विकास खंड बेवर के शिक्षक व कर्मचारी गिरफ्तारी देंगे। रविवार को प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसो. के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. ब्रजेश वर्मा के आवास पर बैठक एक बैठक हुई। बैठक में प्राथमिक शिक्षक संघ के बेवर इकाई के पदाधिकारियों ने एवं पीएसपीएसए के समस्त पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में 28 जनवरी के जेल भरो आंदोलन को सफल बनाने की रणनीति बनाई। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजीव यादव ने कहा कि जेल भरो आंदोलन के लिए जनपद को पांच जोन में बांटा गया था उसी क्रम में जेल भरो आंदोलन के तीसरे चरण में प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक बेवर इकाई के समस्त शिक्षक कर्मचारी एवं पीएसपीएसए के जनपद के समस्त शिक्षक सामूहिक अवकाश लेकर गिरफ्तारी देंगे।


जिसका नेतृत्व पीएसपीएसए के जिलाध्यक्ष सुजीत चौहान एवं प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लाक बेवर के अध्यक्ष दिनेश यादव करेंगे।

सुजीत चौहान ने बताया कि सुबह 10 बजे एलआईसी ऑफिस के पीछे आवास विकास के पार्क में एकत्रित होंगे। यहां से जुलूस के साथ शिक्षक कलक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी ऑफिस के समक्ष गिरफ्तारी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed