फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   जागरूक होकर चुनाव में करें मताधिकार का प्रयोग

जागरूक होकर चुनाव में करें मताधिकार का प्रयोग

Sat, 26 Jan 2019 12:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jan 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
जागरूक होकर चुनाव में करें मताधिकार का  प्रयोग

विज्ञापन
मैनपुरी। प्रत्येक वयस्क नागरिक का मत अमूल्य है। निर्वाचन की आधारशिला मतदाता निर्वाचक नामावली है, जब तक मतदाता सूची में नाम नहीं होगा, तब तक कोई भी वयस्क नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं कर सकेगा। लोकसभा चुनाव में मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। यह बातें डीएम प्रदीप कुमार ने कहीं।


शुक्रवार को नौ वें राष्ट्र्ीय मतदाता दिवस पर सुदिति ग्लोबल एकेडमी में हुए कार्यक्रम में डीएम ने कहा मतदाताओं के कंधे पर ही लोकतंत्र की जिम्मेदारी है। विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश का मतदाता होना प्रत्येक देशवासी के लिए गौरव की बात है।
विज्ञापन


एसपी अजय शंकर राय ने कहा लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व की शुरुआत हो रही है। लोकतंत्र में सबसे अहम भूमिका मतदाता की है। मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।
कार्यक्रम में सुदिति ग्लोबल एकेडेमी, किरन सौजिया, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, आरसी महा विद्यालय, आरसी इंटर कॉलेज के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम किए।

इस दौरान राम मोहन, कुसुम मोहन, लव मोहन, एडीएम बी राम, एसडीएएम सदर अशोक कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वेश कुमार, बेसिक शिक्षाधिकारी विजय प्रताप, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मयंक शर्मा, स्वीप कोर्डिनेटर शैफाली यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने विधानसभा क्षेत्र मैनपुरी के बीएलओ शैलेंद्र सिंह, अनिल कुमार, विवेक तिवारी, अरविंद कुमार, विनोद कुमार, वीर सिंह, विधानसभा भोगांव के बीएलओ इमरान, प्रमोद कुमार, अनुपम दीक्षित को, विधानसभा किशनी की बीएलओ ज्ञानदेवी, सावेद प्रताप सिंह, नईम अहमद, करहल के बीएलओ महेश कुमार, किरण देवी, उपेंद्र कुमार, सुषमा, अनिल कुमार, सुशीला कुमारी को सम्मानित किया।


एनएसएस के तहत आरसी कन्या इंटर कॉलेज में मतदाता दिवस पर प्रधानाचार्या प्रभा कुमारी ने शपथ दिलाई। संध्या भदौरिया, रजनी कुशवाह, अणिमा जैन, तृप्ती भदौरिया, पूजा भदौरिया, रोशनी यादव ,श्वेता पाल, हर्षिता, पारूल दुबे ,खुशबू यादव मौजूद रहे।

राजकीय इंटर कॉलेज की एनएसएस इकाई ने जागरूकता रैली निकाली। प्रधानाचार्य सुरेशचंद्र राजपूत ने शपथ दिलाई। राजेंद्र सिंह, प्रेमपाल सिंह राठौर, बीएल शाक्य मौजूद रहे।

गंगा सहाय कन्या इंटर कॉलेज की एनएसएस इकाई ने जागरूकता रैली निकाली। कार्यक्रम अधिकारी ललिता शाक्य ने शपथ दिलाई। अर्चना यादव, आभा मिश्रा, मोहिनी बाथम, नारायण गुप्ता मौजूद रहे।


सिलेटीसिंह किसान इंटर कॉलेज की एनएसएस इकाई ने जागरूकता रैली निकाली। प्रधानाचार्य उमेश सिंह यादव ने शपथ दिलाई। कार्यक्रम अधिकारी आरके यादव, जितेंद्र सिंह यादव, विनीता यादव, भूप सिंह, हरवेंद्र सिंह, विपिन कुमार, अर्चना, गीता, रीता, ममता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed