फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   शिक्षकों ने दी गिरफ्तारी, लगाया जाम

शिक्षकों ने दी गिरफ्तारी, लगाया जाम

Mon, 21 Jan 2019 10:50 PM IST
Pavan kumar पवन कुमार
Updated Mon, 21 Jan 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
शिक्षकों ने दी गिरफ्तारी, लगाया  जाम
प्रदर्शन करते अभ्यर्थी। - फोटो : demo
मैनपुरी। पुरानी पेंशन की मांग को लेकर शिक्षकों ने सड़क से लेकर कलक्ट्रेट तक प्रदर्शन किया। जुलूस निकालते हुए ईशन नदी पुल पर लगाया जाम। 166 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने गिरफ्तार के लिए एसडीएम को पत्र सौंपा। महिलाओं की संख्या अधिक होने के कारण जिला प्रशासन उन्हें जेल नहीं भेज सका और तिकोनिया पार्क से ही उन्हें निजी मुचलके पर जमानत दे दी गई।
विज्ञापन


सोमवार को संयुक्त संघर्ष संचालन समिति ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार पुरानी पेंशन बहाली के लिए किशनी व जागीर ब्लॉक से आंदोलन शुरू किया। सैकड़ों शिक्षकों ने जुलूस में प्रतिभाग किया। ईशन नदी पुल पर पहुंचकर शिक्षकों ने जाम लगा दिया। यहां एक घंटे तक जाम के हालात रहे।
विज्ञापन


इसके बाद कलक्ट्रेट पहुंच कर 120 शिक्षकों व 46 शिक्षिकाओं ने प्रांतीय मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह व जिला संरक्षक सत्यवीर सिंह, ब्लॉक किशनी अध्यक्ष वैभव के संयुक्त नेतृत्व में जेल भरो आंदोलन के तहत गिरफ्तारियां दी। गिरफ्तारी के बाद उन्हें एसडीएम सदर ने निजी मुचलके पर रिहा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षक शिक्षिकाओं की भारी भीड़ के आगे प्रशासन के हाथ पैर फूल गए महिलाओं की संख्या देखकर आनन फानन में महिला पुलिस का भी इंतजाम किया। इसके अतिरिक्त सीओ मैनपुरी के नेतृत्व में दर्जनों पुलिसकर्मी जुलूस के साथ आगे पीछे चलते रहे।


गिरफ्तारी देने वालों में महेंद्र प्रताप सिंह, सत्यवीर सिंह, केपी सिंह, वैभव यादव, शिव कुमार, फरीदा नाहिद, गरिमा यादव, सोनू यादव, साक्षी, महालक्ष्मी, सरोजनी, निर्मला, छंगो देवी, योगेश यादव, मुकेश चंद्र, सुरेंद्र पाल सिंह, रामसेवक वर्मा, अशोक कुमार, सुनील ब्रह्मचारी, सचेंद्र चौहान, अम्बुज कुमार, श्रवण कुमार, आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed