फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   हाईवे पर एलपीजी टैंकर पलटने से अफरा-तफरी

हाईवे पर एलपीजी टैंकर पलटने से अफरा-तफरी

Sun, 06 Jan 2019 11:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jan 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
हाईवे पर एलपीजी टैंकर पलटने से  अफरा-तफरी

विज्ञापन
सिरसागंज। नेशनल हाईवे पर रविवार को एलपीजी से भरा टैंकर (गैस कैप्सूल) पलट गया। गैस रिसाव के चलते हाईवे पर हड़कंप मच गया था और नेशनल हाईवे से वाहनों का आवागमन रोक दिया। कई प्रशानिक अधिकारी और पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। देर शाम तक गैस से भरे टैंकर से लीकेज बंद कर दी गई। टैंकर को हाईवे से हटाने का काम अब सोमवार सुबह होगा। एक साइड का हाईवे भी सुबह तक बंद रहेगा।

सिरसागंज के राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार की शाम करीब 4 बजे ग्राम नगला महाराम की सीध पर करहल चौराहे के समीप गैस से भरा टैंकर पलटने से हाईवे पर गुजर रहे वाहनों में अफरा-तफरी मच गई। टैंकर कुछ इस तरह पलटा कि उसके नीचे लगे आठ पहिए निकल कर गाड़ी से अलग हो गए। टैंकर चालक भगवान दास पुत्र जंगली सिंह निवासी ग्राम गोकुल मथुरा तथा परिचालक उसका छोटा भाई जीतू टैंकर पलटने से चोटिल हो गए ।
विज्ञापन



गैस टैंकर का कैप्सूल जमीन पर घिसटने से गैस रिसने लगी। यह देख वहां से गुजर रहे अन्य कई वाहन चालक भयभीत हो गए और उन्होंने तत्काल अपनी गाड़ियों को बैक करके दूसरे रास्ते से होकर निकाला। घटना की सूचना पर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी संजय कुमार रेड्डी, इंस्पेक्टर दिनेश कुमार, एडीएम राजेश कुमार वर्मा नेतृत्व फोन पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियों बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



अधिकारियों ने फोन पर इंडियन आयल कारपोरेशन लिमिटेड के कर्मचारियों से घटना की जानकारी देते हुए गैस रिसाव को नियंत्रित करने और घटना को रोकने के लिए सुझाव भी मांगे। घटनास्थल पर पहुंचे इंडियन आयल कारपोरेशन लिमिटेड के कर्मचारी अपने सारे सामान के साथ गैस टैंकर में हुए नुकसान को ठीक करने में जुट गए।


टीम के विशेषज्ञ प्रवीण कुमार राजौरिया ने बताया कि देर शाम तक गैस से भरे टैंकर से लीकेज बंद कर दी गई। अब सोमवार सुबह हाईवे से टैंकर हटाने का काम शुरू किया जाएगा। सुबह तक एक साइड का हाईवे बंद रहेगा। बिजली भी सुबह ही आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed