फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बैंकों पर लटके ताले, 60 करोड़ का लेन-देन प्रभावित

बैंकों पर लटके ताले, 60 करोड़ का लेन-देन प्रभावित

Fri, 21 Dec 2018 11:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Dec 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
बैंकों पर लटके ताले, 60 करोड़ का लेन-देन  प्रभावित
फिरोजाबाद। केंद्र सरकार द्वारा बैंकों का विलय करने और वेतन समझौत पर कोई निर्णय न लेने सहित अन्य मांगों को लेकर बैंक अफसर एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। इस दौरान बैंकों पर सुबह से शाम तक ताले लटके रहे। हड़ताल के कारण ग्राहकों को लौटना पड़ा।
विज्ञापन


ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कंफेडरेशन (एआईबीओसी) के आह्वान पर भारतीय स्टेट बैंक सहित जनपद की कई बैंकों में कार्यरत अफसर हड़ताल पर रहे। एसबीआई मुख्य शाखा पर एकत्रित होकर बैंक अफसरों ने मांगों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


एसबीआई मुख्य शाखा के मुख्य प्रबंधक राजीव कुमार गौतम ने बताया कि हम तीन सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। केंद्र सरकार द्वारा जबरन बैंकों का विलय किया जा रहा है, इस आदेश के हम खिलाफ हैं। राजेश शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा अभी तक वेतन समझौते पर कोई निर्णय नहीं लिया है, जबकि लगातार मांग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक में सप्ताह में पांच दिन कार्य सहित अन्य मांगें भी लंबित हैं। सरकार ने जल्द हमारी मांगें नहीं मानी तो आंदोलन तेज किया जाएगा। एक दिन की हड़ताल के चलते 60 करोड़ से अधिक का लेन-देन प्रभावित रहा।


वहीं एसबीआई में क्लीयरेंस हाउस न चलने से लाखों रुपये चेक क्लीयर नहीं हो सके। धन निकासी सहित अन्य कार्यों के लिए बैंक पहुंचे ग्राहकों को बैरंग लौटना पड़ा। इस दौरान एलडीएम एसके खंडेलवाल, मुख्य प्रबंधक राजीव कुमार गौतम, प्रदीप चौधरी, राजेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed