फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   लापरवाही पर बीएसए ने 36 विद्यालयों को दिया नोटिस

लापरवाही पर बीएसए ने 36 विद्यालयों को दिया नोटिस

Thu, 20 Dec 2018 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Dec 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
लापरवाही पर बीएसए ने 36 विद्यालयों को दिया  नोटिस
मैनपुरी। बीएसए विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में खंड शिक्षा अधिकारी, संकुल प्रभारी व जिला समन्वयकों ने एक साथ नगर क्षेत्र व मैनपुरी ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। 130 परिषदीय विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान 36 विद्यालयों के शिक्षकों को लापरवाही के लिए नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन


गुरुवार को सुबह से ही बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी मैनपुरी ब्लॉक व नगर क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण करने निकले थे। आज अधिकारियों को विद्यालयों में बेहतर व्यवस्थाएं मिलने की उम्मीद थी, क्योंकि बताकर स्कूलों में ये निरीक्षण किया जा रहा था। इसके बाद भी निरीक्षण में परिषदीय विद्यालयों में कदम-कदम पर खामियां मिलीं। शिक्षक व शिक्षामित्र आदि तो निरीक्षण के दौरान उपस्थित मिले, लेकिन व्यवस्थाएं लचर मिलीं।
विज्ञापन


36 विद्यालयों में अब तक भेजी गई कंपोजिट ग्रांट से रंगाई पुताई के साथ ही साफ-सफाई का कार्य नहीं कराया गया था। जबकि पिछले एक माह से लगातार शिक्षकों को निर्देशित किया जा रहा है। इस पर बीएसए ने इन सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। सात दिन में इन शिक्षकों को अपना जवाब देना होगा। बीएसए विजय प्रताप सिंह ने निरीक्षण के दौरान शिक्षकों को शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार करने के निर्देश दिए। निरीक्षण में खंड शिक्षाधिकारी रामशंकर कुरील, जिला समन्वयक प्रशिक्षक धीरेंद्र सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed