फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   धार्मिक मुहूर्तों से चरमराई यातायात व्यवस्था

धार्मिक मुहूर्तों से चरमराई यातायात व्यवस्था

Mon, 12 Nov 2018 10:25 PM IST
Updated Mon, 12 Nov 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
धार्मिक मुहूर्तों से चरमराई यातायात व्यवस्था
धार्मिक मुहूर्तों से चरमराई यातायात व्यवस्था - फोटो : अमर उजाला
यातायात माह में फेल हुई यातायात व्यवस्था: फोटो
विज्ञापन

पूरे दिन हाईवे पर जाम से कराहते रहे राहगीर
अमर उजाला ब्यूरो
एटा। यातायात माह में यातायात व्यवस्था दम तोड़ रही है। दीपोत्सव के बाद सोमवार को लोगों का वापस काम पर लौटने का सिलसिला शुरू हो गया। इसके चलते जहां रोडवेज बसों में यात्रियों भीड़ रही। वहीं हाईवे पर जाम के हालात बने रहे। सबसे ज्यादा दिक्कत रोडवेज बस स्टैंड पर हुई। सोमवार को शहर में हाईवे पर पूरे दिन जाम लगा रहा।
दिवाली त्योहार के बाद भी शहर को जाम से निजात नहीं मिल सकी है। नवंबर माह में चल रहे यातायात माह में ट्रैफिक पुलिस भी जाम से निपटने में फेल है। सोमवार को हाईवे पर वाहनों की कतारें लगी रहीं। शहर के माया पैलेस चौराहा, रोडवेज बस स्टैंड, कचहरी तिराहा, क्वालिटी होटल तिराहा, बाबूगंज, घंटाघर चौराहा, हाथी गेट, तहसील चौराहा और अलीगंज चुंगी तक वाहनों का रैला नजर आया। विभिन्न स्थानों पर जाम के हालात बनने से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। शहर से निकलने में दो घंटे का समय लगा। दीपोत्सव खत्म होने के बाद लोगों की वापसी शुरू हो चुकी है। रोडवेज बसों में पैर रखने को जगह नहीं है। निगम ने अधिकतर बसें दिल्ली रूट पर लगाई हैं। बसें कम पडने के चलते यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


सुबह से आगरा जाने के लिए खड़ा हूं, लेकिन बस नहीं मिली है। भीड़ बढने से बसें कम पड़ गई हैं।
रॉकी
दिल्ली जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा हूं। चार घंटे से कोई बस नहीं है। सारी बसें भरी हुई आ रही हैं।
रवि
भीड़ बढने से रोडवेज बसों में पैर रखने की जगह नहीं है। बसों में जगह नहीं मिल पा रही है।
अंकित यादव
बस स्टैंड पर बसें कम हैं और जाम ने परेशान कर दिया है। बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
उमेश यादव
कासगंज। दीपोत्सव पर्व पर 5 दिवसीय अवकाश के बाद तमाम लोगों ने रविवार तक त्योहार की मस्ती की। रविवार को दूसरे शहरों में नौकरी करने वाले लोगों की भीड़ निकली। चतुर्थी होने के कारण तमाम लोगों ने गंतव्य तक जाने का निर्णय बदल लिया। हिंदू मान्यताओं और परंपराओं में चतुर्थी को वापसी शुभ नहीं मानी जाती है। पंचमी को सुबह से ही बस स्टैंड एवं रेलवे स्टेशन पर भीड़ ही भीड़ दिखाई दे रही थी। बस स्टैंड पर बसों की संख्या काफी कम थी। जो भी बस आती यात्री दौड़कर उसमें चढ़ जाते। ट्रेन में भी काफी भीड़ थी। परिवहन निगम के अधिकारी स्वयं निगरानी बनाए हुए थे। एआरएम एके सिंह एवं डिपो प्रभारी राम खिलाड़ी ने बसों के संचालन की कमान स्वयं संभाली। भीड़ और जाम के चलते बसों के फेरे बढ़ाए जाने के दावे भी फेल नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस स्टैंड पर सोमवार को और दिनों के भांति अधिक भीड़ थी। जिन मार्गों पर यात्रियों का दवाब ज्यादा है। उन मार्गों पर दूसरे मार्गों की बसों को भी लगाया जा रहा है। आवश्यकता के अनुसार बसों का संचालन किया जा रहा है- एके सिंह, एआरएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed