{"_id":"5bcc9511bdec2269a5528e09","slug":"101540134161-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध संबंधों में तो नहीं हुई जगदीश की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध संबंधों में तो नहीं हुई जगदीश की हत्या
Updated Sun, 21 Oct 2018 08:36 PM IST
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। हाईवे के गांव महोली के जगदीश ठाकुर की हत्या में नया मोड़ आ गया है। मृतक का दोस्त ही उसे घर से ले गया था, पर उसकी हत्या के बाद से दोस्त भी लापता हो गया है। यह दोस्त पड़ोसी युवक बताया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में गंभीर चोटों से मौत होना माना गया है।
कई बिंदुओं पर जांच कर रही हाईवे पुलिस को ऐसे सुराग मिले हैं, जो कि अवैध संबंधों में बाधक बनने में हत्या होने की तरफ इशारा कर रहे हैं। मृतक की पत्नी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
थाना हाईवे के गांव महोली निवासी जगदीश ठाकुर (38) पुत्र बहोरी की शुक्रवार को हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया गया था। शनिवार को मासूम नगर में पप्पू के खेत में बोरिंग के कुएं में जगदीश ठाकुर का शव मिला था। मृतक की पत्नी राजकुमारी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना हाईवे में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
हत्या के खुलासे में जुटी हाईवे पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है, पर एक बिंदु अवैध संबंधों में बाधक बनने पर हत्या की तरफ इशारा कर रहा है। खास यह है कि जगदीश ठाकुर की हत्या के बाद पड़ोसी युवक लापता हो गया है।
पुलिस उसकी भी तलाश में जुटी है। पुलिस को शुुरुआती जांच में यह पता लगा है कि जगदीश ठाकुर को यह पड़ोसी युवक ही अपने साथ ले गया था। प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह मलिक ने बताया कि जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।