{"_id":"5bbf8e5abdec224fec084080","slug":"101539280474-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम बारात में जमकर थिरके श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम बारात में जमकर थिरके श्रद्धालु
Updated Thu, 11 Oct 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अलीगंज। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम बारात गुरुवार शाम नगर में धूमधाम से निकाली गई। बारात में आकर्षक झांकियों ने लोगों का मन मोहा। जगह-जगह भगवान श्रीराम की आरती उतारी गई।
श्रीराम बारात को विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, पूर्व चेयरमैन प्रदीप गुप्ता, उद्योगपति संदीप गुप्ता साड़ी संसार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सूर्यकांत गुप्ता, कोषाध्यक्ष आमोद आर्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पूर्व विधायक ने भगवान श्रीराम, लक्ष्मण के स्वरूपों का तिलक कर माल्यार्पण किया। बारात डाक बंगला से शुरू होकर गांधी मूर्ति चौराहा, मातादीन चौराहा, नई सब्जी मंडी, मैन बाजार होते हुए नगला पड़ाव स्थित जनकपुरी पहुंची। यहां श्रीराम-सीता का विवाह सम्पन्न कराया गया।
श्रीराम बारात में दो दर्जन से अधिक आकर्षक झांकियां और लुक्का एंड पार्टी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। एसडीएम शिव सिंह, सीओ अजय भदौरिया, प्रभारी निरीक्षक रामसिया मौर्य के साथ ही बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। प्रबंध समिति अध्यक्ष सुभाष गुप्ता, विनोद आर्य, राकेश वर्मा, मुन्ना बाबू गुप्ता, रामप्रकाश दीक्षित, रामविलास राजपूत, डा. योगेश यादव, अरुण दलपति, प्रदीप गुप्ता मौजूद रहे।