फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   महिला की गला दबाकर हत्या

महिला की गला दबाकर हत्या

Sun, 05 Aug 2018 11:09 PM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
महिला की गला दबाकर हत्या

विज्ञापन
कासगंज। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात को खेत पर पड़ी झोपड़ी में सो रही महिला की 4 लोगों ने गला दबाकर हत्या कर दी। जबकि उसके पति पर डंडों से प्रहार किया। भयभीत पति ने गांव की ओर भागकर जान बचाई। इस मामले में अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले को संदिग्ध बता रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल जारी है।

हत्या का शिकार महिला केसर देवी (48) पत्नी शिव सिंह निवासी फतेहपुर हुई। बताया गया कि केसरदेवी अपने पति शिवसिंह के साथ खेत पर पड़ी झोपड़ी में रोजमर्रा की तरह सोने के लिए गई थी। तभी रात्रि 10 बजे के बाद 4 अज्ञात हत्यारों ने केसर देवी की गला दबाकर हत्या कर दी। विरोध करने पर पति पर भी डंडे से प्रहार किया। अपने आप को हत्यारों से घिरा देख शिव सिंह गांव की ओर भाग गया। उसने ग्रामीणों को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन


ग्रामीण एकत्रित होकर खेत पर पहुंचे, लेकिन हत्यारे भाग चुके थे। केसर देवी की हत्या की सूचना पूरे गांव में फैल गई। रात को ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई और उनके परिवार में कोहराम मच गया। देर रात्रि सूचना पर एसपी शिवहरि मीणा सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पति की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



काफी समय से थी महिला बीमार
कासगंज। हत्या का शिकार महिला केसर देवी पिछले काफी समय से बीमार थीं। 4 बार महिला का ऑपरेशन भी हो चुका था। इलाज में काफी खर्च हो गया था। जिसके लिए उसके पति को साढ़े तीन बीघा जमीन भी इलाज के लिए बेचनी पड़ी।


प्रथम दृष्टया घटना संदिग्ध प्रतीत होती है। पुलिस को घटना के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। शीघ्र ही और अधिक गहनता से छानबीन कराकर गुणदोष के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
शिवहरि मीणा, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed