{"_id":"5b609dc74f1c1b096a8b480f","slug":"101533058503-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊर्जा मंत्री को किया ट्वीट कर कहा, कांवड़ मेले में मिले 24 घंटे बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊर्जा मंत्री को किया ट्वीट कर कहा, कांवड़ मेले में मिले 24 घंटे बिजली
Updated Tue, 31 Jul 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
ऊर्जा मंत्री को किया ट्वीट कर कहा, कांवड़ मेले में मिले 24 घंटे बिजली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज।
कांवड़ मेला चल रहा है। तीर्थनगरी में बड़ी संख्या में कांवड़िए पहुंच रहे हैं। लेकिन विद्युत न होने से खासी दिक्कतें हो रही हें। लोग जनपद में विद्युत की आपूर्ति में सुधार किए जाने की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में ऊर्जा मंत्री को ट्वीट भी किया गया है।
जिले में विद्युत की आपूर्ति की स्थिति बेहद खराब है। कोई भी रोस्टर निर्धारित नहीं है। कभी भी आपूर्ति बाधित कर दी जाती है। आपूर्ति शुरू होने का भी कोई समय नहीं है। एक बार आपूर्ति बाधित होने के बाद कई कई घंटे नहीं आपूर्ति बहाल नहीं होती। जनपद मुख्यालय का यह हाल है तो अन्य कस्बाई इलाकों में विद्युत का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। कांवड़ मेले में तीर्थ नगरी में बड़ी संख्या में कांवड़िए श्रद्धालु पहुंच रे हैं। यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को बिजली न मिलने से दिक्कतें होती हैं। तीर्थ नगरी होने के बाद भी मात्र 6 से 7 घंटे ही बिजली नसीब हो रही है। बाशिंदो में विद्युत न मिलने से रोष है। बाशिंदों ने 24 घंटे बिजली दिए जाने मांग ऊर्जा मंत्री से की है। कसबे के बाशिंदे रीतेश द्विवेदी ने ऊर्जामंत्री को ट्वीट कर तीर्थनगरी को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराए जाने की मांग की है।
ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने विद्युत व्यवस्था में सुधार के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।