{"_id":"5b536cef4f1c1b4c748b6545","slug":"101532194031-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के बाद विदाई की रस्म होगी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के बाद विदाई की रस्म होगी पूरी
Updated Sat, 21 Jul 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
sanaj
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज।
पुलिस की सुरक्षा में हाथरस के बसई गांव से दलित युवक संजय जाटव और उसकी पत्नी शीतल रविवार को निजामपुर आएंगे। शादी के बाद होने वाली विदाई की रस्म पूरी की जाएगी। रस्मपूरी करने के बाद शाम के समय वह वापस अपने गांव लौटेंगे।
15 जुलाई को संजय और शीतल का विवाह संपन्न हुआ था। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में विवाह की रस्में पूरी हुई। 16 जुलाई की सुबह शीतल अपनी ससुराल हाथरस बसई गांव के लिए रवाना हुई। जिले के पुलिस के प्रशासन ने उसे हाथरस के बार्डर तक छोड़ा था। निजामपुर गांव में माहौल शांतिप्रिय है। संजय ने बताया कि वह रविवार को वह शीतल को गांव घुमाने और विदा कराने के उद्देश्य से कार से निजामपुर आएगा। उसके साथ सुरक्षा कर्मी भी रहेंगे। संजय ने कहा कि वह शीतल को सांय के समय विदा कराकर अपने साथ ही ले जाएगा। क्यों इसके बाद अगले दिन दिल्ली में आयोजित होने वाले सम्मान समारोह में नवदंपति को हिस्सा लेना है।