फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   लोक अदालत में 3832 मामले सूचीबद्ध

लोक अदालत में 3832 मामले सूचीबद्ध

Fri, 13 Jul 2018 11:07 PM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
लोक अदालत में 3832 मामले सूचीबद्ध
डैमो
मैनपुरी। दीवानी परिसर में 14 जुलाई को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारण के लिए 3832 मामले सूचीबद्ध किए गए हैं। मुकदमों के अधिक से अधिक निस्तारण के लिए नोडल अधिकारी रामकिशोर पांडेय ने समीक्षा की। सूचीबद्ध किए गए मामलों के अधिक से अधिक निस्तारण करने को कहा।
विज्ञापन


राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए सूचीबद्ध किए गए मामलों की नोडल अधिकारी ने समीक्षा की। सुलह समझौते के आधार पर मुकदमों के निस्तारण के लिए 3832 मुकदमे सूचीबद्ध किए गए हैं। पारिवारिक, बैंक, मोटर दुर्घटना के अधिक से अधिक मामले निस्तारित करने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


लोक अदालत के लिए सूचीबद्ध की गई फाइलों की समीक्षा करके नोडल अधिकारी रामकिशोर पांडेय ने सूचीबद्ध फाइलों के अधिकाधिक निस्तारण के लिए प्रभावी कार्रवाई करने को कहा है। सूचीबद्ध फाइलों को विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अवनीश गौतम ने बताया लोक अदालत में बैंक वसूली, मोटर दुर्घटना, पारिवारिक वाद, श्रम वाद, भूमि अधिग्रहण, विद्युत, नगर पालिका, सिविल, राजस्व संबंधी मामले निपटाए जाएंगे।

राजस्व के मामले कराएं निस्तारित
मैनपुरी। डीएम प्रदीप कुमार ने राष्ट्र्रीय लोक अदालत में निस्तारण के लिए सूचीबद्ध किए गए मामलों को हर हाल में निस्तारित करने को कहा है। निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।


मामला निपटाने को आज करें आवेदन
मैनपुरी। अधीक्षण अभियंता विद्युत उमेश चंद्र वर्मा ने बताया बिजली चोरी में समन शुल्क और राजस्व निर्धारण जमा कर चुके लोग लंबित मामलों को लोक अदालत में निस्तारित करा सकते हैं। इसके लिए आवेदन अदालत में अथवा विभाग के वकील देवेंद्र सिंह कटारिया के पास जमा होगा, जिससे उन मुकदमों का निस्तारण हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed