{"_id":"5b424b494f1c1b00278b5312","slug":"101531071305-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरार हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस की दबिशें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरार हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस की दबिशें
Updated Sun, 08 Jul 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
delhi police raid
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज।
सिढ़पुरा क्षेत्र के ग्राम भाऊपुर में बहन से प्रेम विवाह रचाने से क्षुब्ध भाइयों ने बहनोई की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्यारोपी भाई फरार हैं। हत्या के बाद से दोनों परिवारों के बीच तनाव की आशंका को देखते हुए पुलिस की चौकसी बरकरार है। हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस की दविशें जारी हैं।
करीब 5 वर्ष पूर्व सिढ़पुरा के भाऊपुर का युवक अमित गांव की ही बीनू से प्यार करता था। दोनों ने भागकर दिल्ली जाकर शादी कर ली और अपना परिवार बसाकर रहने लगे। इस बात से बीनू के भाई व अन्य परिवारीजन काफी क्षुब्ध थे और मौका तलाशने लगे। शुक्रवार की रात्रि को बुलट मोटरसाइकिल से सिढ़पुरा से शादी समारोह से लौटकर युवक भाऊपुर जा रहा था तभी उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। इस मामले में हत्यारोपी मोनू, मोहित पुत्रगण सत्यपाल एवं मोनू के मौसेरे भाई नरेंद्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया गया। तीनों ही आरोपी अभी तक फरार हैं। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दविशें दे रही है, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिल सकी है।
उधर अमित की हत्या की घटना को लेकर भाऊपुर में तनाव की स्थिति को देखते हुए गांव में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। वहीं अमित के घर रिश्तेदारों व आसपास के गांव के लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। थाना प्रभारी ने बताया कि हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की कोशिशें की जा रहीं हैं। गांव में दिन और रात सुरक्षा के लिए अलग अलग पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।