{"_id":"5b12d0b14f1c1b13358b4abf","slug":"101527959729-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत की रखवाली कर रहे युवक को गाली मारी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत की रखवाली कर रहे युवक को गाली मारी, मौत
Updated Sat, 02 Jun 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
murder
पटियाली।
सिकंदरपुर वैश्य के ग्राम चाकरपुर में अपने खरबूजे, तरबूज की पालेज की रखवाली कर रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक की हत्या से परिवार में कोहराम मच गया। अभी इस मामले में पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। जिससे प्राथमिकी दर्ज की कार्रवाई नहीं हो सकी है।
बाबूराम(22) पुत्र लज्जाराम निवासी चाकरपुर अपने खरबूज, तरबूज की पालेज की रखवाली कर रहा था। देर सायं अज्ञात बदमाशों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। गोली की आवाज से गांव में दहशत फैल गई। काफी संख्या में लोग खेतों की ओर दौड़ पड़े। जहां युवक का शव पड़ा देखा तो मामले की सूचना परिवारीजनों को दी गई। सूचना पर परिवारीजन मौके पर आ गए। युवक का शव देखकर कोहराम मच गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ पटियाली करमवीर सिंह भी मौके पर आ गए। सीओ ने बताया कि युवक की कनपटी पर गोली मारकर हत्या की गई है। हत्या किसने की है अभी इस मामले में पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। पुलिस छानबीन कर रही है। तहरीर मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज की कार्रवाई की जाएगी।