{"_id":"5b117f044f1c1b9c6e8b5b9e","slug":"101527873284-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद का गांव: गरीबों को नहीं मिल रहा योजनाओं का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद का गांव: गरीबों को नहीं मिल रहा योजनाओं का लाभ
Updated Fri, 01 Jun 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
सांसद का गांव: गरीबों को नहीं मिल रहा योजनाओं का लाभ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज।
जिले का औरंगाबाद गांव सांसद का गोद लिया गांव है। इस गांव में काफी विकास के कार्य हुए हैं, लेकिन अभी भी कई गरीब और कमजोर परिवार योजनाओं का लाभ लेने के लिए कतार में हैं। किसी को आवास की जरूरत है तो कोई शौचालय की प्रतिक्षा कर रहा है।
पांच हजार की आबादी वाले इस गांव में कई गरीब ऐसे हैं जो झोपड़ियों में रहने को विवश है उन्हें पक्की छत नसीब नहीं हो पा रही। कई ग्रामीण ऐसे हैं जिन्हें शौचालय की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। गांव में किताबश्री के घर पर बना शौचालय बेकार पड़ा है। शौचालय में दरवाजा न होने के कारण लोग शौचालय का प्रयोग कर रहे हैं। गांव में सरकार की पेयजल योजना लागू है, लेकिन ग्रामीणों ने अपने घरों में अभी तक टंकी के कनेक्शन नहीं लिए हैं। पूरे गांव में सप्लाई भी नहीं पहुंच रही। गांव में अभी तक केवल डेढ़ सौ शौचालय ही बने हैं। गांव में विद्युतीकरण का कार्य भी पूरा नहीं है। ट्रांसफार्मर की कमी है। कई स्थानों पर विद्युत पोल भी नहीं हैं। उज्जवला योजना गैस कनेक्शन पाने से करीब 2 दर्जन गरीबों के परिवार वंचित हैं। पात्र गृहस्थी में नाम होने के बावजूद उन्हें कनेक्शन नहीं मिल पा रहे। स्कूलों में भी पिछले सत्र में शिक्षकों की कमी रही। गांव के लोगों को मिलने वाली समाजवादी पेंशन भी बंद हो गई है उन्हें पेंशन का लाभ नहीं मिल पा रहा। गांव के रामजी, जहार सिंह, लेखपाल, कमलेश सिंह, वीरेंद्र के परिवार आज भी झोपड़ी में रहने को विवश हैं।
- गांव के प्रधान नाजिर सिंह का कहना है कि गांव में सासंद जी के समक्ष विकास प्रस्तावों का ब्यौरा रखा गया है। जो परिवार बेहद गरीब हैं। उन्हें आवास मिलने चाहिए। विद्युतीकरण के लिए कुछ इलाकों में पोल लगाए जाने की जरूरत है। वहीं 4 ट्रांसफार्मर भी चाहिए। उन्होंने कहा कि गांव के स्वास्थ्य केंद्र पर किसी चिकित्सक की तैनाती नहीं है जिससे परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
सासंद राजवीर सिंह का कहना है कि गोद लिए गांव का विकास गंभीरता के साथ कराया गया है। विभिन्न योजनाओं पर क्रियान्वयन भी तेजी से चल रहा है। जो पात्र वंचित हैं उन्हें सभी योजनाओं का लाभ मिलेगा।