{"_id":"5b0ededb4f1c1b9d6e8b56cb","slug":"101527701211-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं क्रय केंद्रों पर बिचौलियों का बोलबाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं क्रय केंद्रों पर बिचौलियों का बोलबाला
Updated Wed, 30 May 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
पटवाई के मथुरापुर पर पीसीएफ के केंद्र पर खुले में पड़ा गेहूं । अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। जिले के गेहूं क्रय केंद्रों पर बिचौलियों का बोलबाला है। किसान अभी भी गेहूं की बिक्री को लेकर परेशान है। किसानों का टोकन तिथि देने के बाद भी गेहूं नहीं लिया जा रहा। वहीं आरोप है कि बिचौलियों से खरीद की जा रही है। बुधवार को जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी प्रज्ञा शर्मा ने शिकायतें मिलने के बाद मंडी परिसर स्थित गेहूं क्रय केन्द्रों पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान किसानों ने अपनी आपबीती सुनाते हुए गेहूं क्रय कराने का आग्रह किया। किसान वेदप्रकाश पुत्र सुखराम सिंह निवासी दलेलपुर व शैलेन्द्र कुमार पुत्र रामसनेही ने बताया कि 15 दिन पहले केन्द्रीय थोक उपभोक्ता क्रय केन्द्र प्रभारी ज्ञान सिंह ने उनको 30 मई को गेहूं लाने का टोकन दिया था। जब किसान पता करने आए तो गेहूं लाने से मना कर दिया। जबकि बिचौलियों से गेहूं की खरीद की जा रही है।
व्यापारियों के यहां लगे गेहूं के ढ़ेर
सरकारी क्रय केन्द्रों पर किसानों को कितना परेशान किया जा रहा है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मंडी में बैठे व्यापारियों के यहां किसानों ने अपने गेहूं के ढेर लगाना शुरू कर दिए हैं। केंद्र प्रभारी बिचौलियों से मिलकर लाभ कमाने में लगे हुए हैं। परेशान किसानों ने व्यापारियों के यहां घाटे में गेहूं बिक्री करना शुरू कर दिया है।
क्रय केन्द्रों पर बिचौलियों से खरीद की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों को मद्देनजर रखते हुए मंडी परिसर स्थित क्रय केन्द्रों पर छापामार कार्रवाई कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
प्रज्ञा शर्मा, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी