फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   चिलचिलाती धूप ने छुड़ाया पसीना, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

चिलचिलाती धूप ने छुड़ाया पसीना, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

Wed, 25 Apr 2018 10:58 PM IST
Updated Wed, 25 Apr 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
चिलचिलाती धूप ने छुड़ाया पसीना, सड़कों पर पसरा सन्नाटा
तेज धूप से बचने के लिए ज्ञानपुर नगर में चेहरा ढंककर जातीं युवतियां।
एटा।
विज्ञापन

मौसम के बदले मिजाज ने बुधवार को लोगों की दुश्वारी बढ़ा दी। आसमान से आग बरसने के साथ दिन के तापमान में चार डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। बुधवार को तापमान 44 डिग्री तक जा पहुंचा। गर्मी से लोग बेहाल हैं।
मार्च से ही गर्मी ने रंग दिखाना शुरू कर दिया था और अप्रैल आते-आते इसका प्रकोप तेज हो गया है। 21 अप्रैल को अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक सिमट गया, लेकिन अगले चार दिन बाद 10 डिग्री के उछाल के साथ 44 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा। आलम यह रहा कि सुबह से ही लू के थपेड़े लोगों को बेहाल किया। दोपहर होते-होते गर्मी का प्रकोप और प्रचंड हुआ। इस दौरान लोग बाहर निकलने से परहेज करते नजर आए। बुधवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जो अब तक सबसे गर्म दिन रहा। दोपहर में तो लू के गर्म थपेड़ों से ऐसा लग रहा था जैसे आग बरस रही हो। गर्मी का प्रकोप बढने के साथ ही मवेशी व पशु-पक्षी को पानी संकट का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस समय गेहूं की कटाई जोरों पर चल रही है। तापमान बढ़ने के कारण किसानों और मजदूरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मौसम में थोड़ी सी लापरवाही के कारण किसानों को दिक्कत हो सकती है। गर्म मौसम में ठंडा पानी भी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। किसानों की मानें तो यह पहली बार है जब अप्रैल महीने में तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस तरह गर्मी बढ़ी है, बच्चे बीमारी की चपेट में अधिक आ रहे हैं। अभिभावक अपने बच्चों का विशेष ध्यान रखें। गर्मी के इस मौसम में बच्चों को कमरे से बाहर न निकालें और पर्याप्त मात्रा में पानी पिलाते रहना चाहिए।
- डा. एस चंद्रा, चिकित्सक
------------------
ये है तापमान का हाल
20 अप्रैल- 40.00
21 अप्रैल- 34.00
22 अप्रैल- 35.00
23 अप्रैल- 37.00
24 अप्रैल- 39.00
25 अप्रैल- 44.00
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed