{"_id":"5ae0b5924f1c1b320a8b6723","slug":"101524675986-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 हेक्टेयर भूमि में 1.75 लाख पौधे लगाएगा वन विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 हेक्टेयर भूमि में 1.75 लाख पौधे लगाएगा वन विभाग
Updated Wed, 25 Apr 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
700 years old Tree
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा।
जिले के 110 हेक्टेयर भूमि में वन विभाग ने 1.47 लाख पौधों को रोपित किया जाएगा। शासन से मिले निर्देश के बाद तैयारियां शुरू हो गई हैं।
गत वर्ष की तुलना में जिले में पौधरोपण का लक्ष्य दोगुने से भी अधिक कर दिया है। वर्ष 2017 में वन विभाग द्वारा 54.5 हेक्टेयर भूमि में 71887 पौधे लगाए थे। वहीं इस बार शासन ने भूमि का लक्ष्य बढ़ाकर 110 हेक्टेयर कर दिया है। इसमें 1.46 लाख पौधों को लगाने के निर्देश दिए हैं। प्रभारी डीएफओ एसके शर्मा ने बताया कि शासन द्वारा आवंटित क्षेत्रफल में 1.75 लाख पौधे लगाए जाएंगे। उनके अनुसार आवंटित क्षेत्र ऊसर होने के चलते पौधों का रोपण चार वर्गमीटर दूर किया जाएगा। ऐसे में पौधों की संख्या बढ़ जाएगी।
क्या हैं पौधरोपण के मानक ?
डीएफओ शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पौधरोपण के मानक भूमि गुणवत्ता के आधार पर निर्धारित होती है। इनके अनुसार सामान्य भूमि में एक पौधे के लिए 16 वर्ग मीटर भूमि की आवश्यकता होती है। ऐसे में एक हेक्टेयर में मात्र 375 पौधे लगते हैं। अच्छी भूमि में 36 वर्ग मीटर एवं ऊसर भूमि में चार वर्ग मीटर पर पौधा रोपित किया जाता है। जिले की ऊसर भूमि के लिए एक हेक्टेयर में दो हजार गड्ढे खुदवाए जा रहे हैं।