{"_id":"5adf5e5a4f1c1b54098b637c","slug":"101524588122-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात्रि प्रवास की औपचारिकता निभाकर लौट गए माननीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात्रि प्रवास की औपचारिकता निभाकर लौट गए माननीय
Updated Tue, 24 Apr 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
रात्रि प्रवास की औपचारिकता निभाकर लौट गए माननीय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सांसदों को निर्देश दिए हैं कि गांव-गांव जाकर रात्रि प्रवास के साथ ही लोगों की समस्याओं को सुनेंगे। पीएम के इस आदेश की उनके सांसद और विधायक मजाक बना रहे हैं। पटियाली के गांव आशानंद में भाजपा के ग्राम स्वराज कार्यक्रम के तहत माननीयों के रात्रि प्रवास ग्रामीणों के बीच कौतूहल बना रहा। मध्यरात्रि के बाद कुछ देर माननीयों ने चारपाईयों पर आंखें बंद कर विश्राम किया और प्रवास की औपचारिकता पूरी कर वापस रवाना हो गए। नेताओं के इस कारनामे की सोशल मीडिया पर जमकर खिंचाई हो रही है।
पटियाली के गांव आशानंद गांव में माननीय रात्रि गांव में प्रवास करेंगे इसे लेकर काफी तैयारियां की गईं। टेंट पंडाल भी लगाया गया और कार्यक्रम के बाद माननीयों के सोने के लिए बिस्तर भी सजाए गए। अच्छी खासी तादात में पहुंचे लोगों को माननीयों ने केंद्र सरकार की योजनाएं गिनाईं। इस दौरान पटियाली के उपजिलाधिकारी धीरेंद्र सिंह, तहसीलदार प्रवीन कुमार ने भी ग्रामीणों को योजनाओं के बारे में जानकारी दीं। चौपाल में सांसद राजवीर सिंह, पटियाली के विधायक ममतेश शाक्य, कासगंज सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, अमांपुर विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष पूर्णेंद्र सोलंकी ने हिस्सा लिया। देर रात्रि 11 बजे के बाद तक सरकार की उपलब्धियों, योजनाओं को गिनाने का क्रम चलता रहा। इसके बाद कार्यकर्ताओं को खाने के पैकेट दिए गए और माननीयों ने भी रात्रि भोजन किया। भोजन के बाद मध्यरात्रि का समय गुजर गया और फिर माननीय पंडाल में सजाई गईं चारपाईयों की ओर चले गए। सांसद राजवीर सिंह एक चारपाई पर लेटे तो पटियाली और अमांपुर के विधायक दोनों ही एक चारपाई पर लेते नजर आए। चारपाईयों पर सदर विधायक, जिलाध्यक्ष व अन्य नेताओं ने विश्राम कर सोने की औपचारिकता की और चारपाईयों के इर्द गिर्द तमाम कार्यकर्ता कुर्सियों पर बैठे रहे। लेकिन मध्यरात्रि के बाद कुछ देर माननीयों ने कार्यकर्ताओं की उपस्थिति के बीच ही चारपाईयों पर आंखें बंद कर विश्राम किया और प्रवास की औपचारिकता पूरी कर वापस रवाना हो लिए। माननीयों की प्रवास के नाम पर सोने की रस्म अदायगी को देखकर कार्यकर्ता और ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। कुछ देर विश्राम करने के बाद माननीय रात्रि 1 बजे के बाद वापस रवाना हो गए।
सुबह होते ही कुछ माननीयों ने फेसबुक पर रात्रि प्रवास के सोते हुए फोटो अपलोड कर दिए। उसके बाद प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हुआ। फेसबुक के फोटो व्हाट्स एप पर भी वायरल होने लगे। फिर पूरे दिन प्रतिक्रियाएं सोशल मीडिया पर चलती रहीं।
विज्ञापन
क्या बोले माननीय
पटियाली के विधायक ममतेश शाक्य ने कहा कि रात्रि प्रवास के दौरान कार्यकर्ताओं को योजनाओं की जानकारी दी। कार्यकर्ताओं के साथ भोजन किया और रात्रि प्रवास। रात्रि दो बजे के बाद वापस हुए हैं। कोई क्या प्रतिक्रिया कर रहा है उससे उनका कोई लेना देना नहीं है।