{"_id":"5ade055a4f1c1b54098b60e8","slug":"101524499802-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे के शिकार आबकारी निरीक्षक का रिवॉल्वर गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे के शिकार आबकारी निरीक्षक का रिवॉल्वर गायब
Updated Mon, 23 Apr 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
gun
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जैथरा। शराब की दुकानों की चेकिंग कर लौट रहे आबकारी निरीक्षक की कार रविवार रात अगरैइयां बस स्टैंड पर पहले से खराब खड़े ट्रक से पीछे से टकरा गई। हादसे में गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई और आबकारी निरीक्षक बेहोश हो गए। होश में आने पर आबकारी निरीक्षक की रिवाल्वर गायब हो गई।
आबकारी निरीक्षक रणविजय सिंह अपनी गाड़ी से शराब की दुकानों की चेकिंग कर प्रधान आरक्षी सुशील कुमार के साथ अलीगंज से लौट रहे थे। कार रंजीत प्रताप चला रहा था। रात करीब नौ बजे कार अगरैइया बस स्टैंड पर पहले से खराब खड़े ट्रक से पीछे से टकरा गई।
हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई, और आबकारी निरीक्षक रणविजय सिंह बेहोश हो गए। होश में आने पर आबकारी निरीक्षक का पर्स, हैंडबेग, सरकारी रिवाल्वर, मोबाइल गायब था। आबकारी निरीक्षक रणविजय सिंह ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।