फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   हाईटेंशन करंट से युवक की मौत

हाईटेंशन करंट से युवक की मौत

Sat, 21 Apr 2018 11:16 PM IST
Updated Sat, 21 Apr 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
हाईटेंशन करंट से युवक की मौत
टूलिप स्कूल के पास झूलते विद्युत तार
सहावर।
विज्ञापन

कस्बा के बोंदर रोड पर एक युवक की लापरवाही जानलेवा साबित हो गई। हाईटेंशन लाइन पर युवक कटिया डाल रहा था कि करंट लगने से उसकी मौत हो गई। चंद मिनट में ही युवक बुरी तरह से जल गया।

हादसा शुक्रवार की देर रात्रि को बोंदर रोड के ईंट भट्ठे पर हुआ। मजदूर युवक मोहिम (22) पुत्र कल्लू निवासी बिहार का मोबाइल की बैटरी खत्म होने पर मोबाइल चार्ज करने के लिए हाईटेंशन लाइन में कटिया डालने के लिए पोल पर चढ़ गया। जैसे ही उसने कटिया डाली वैसे ही तार में करंट प्रवाहित हो गया। हाईटेंशन लाइन का करंट से युवक बुरी तरह जल गया। पोल से नीचे गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। भट्ठे पर रहने वाले उसके परिवारीजन दौड़कर उसके पास पहुंचे। युवक की मौत से भट्ठे पर काम करने वाले परिवारों में भी कोहराम मच गया। भट्ठा संचालक को भी मामले की सूचना दी। सूचना पर संचालक मौके पर आ गए। इस मामले में न परिजनों ने ही पुलिस को सूचना दी और न ही संचालक ने।
विज्ञापन

पहले भी हो चुकी हैं करंट से मौत
एक मार्च को गंजडुडवारा में करंट लगने से बिजली कर्मी की मौत हो गई।
12 मार्च को सिढ़पुरा के समौठी में भूसा उतारते समय युवक की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई।
16 मार्च सिढ़पुरा के अंगदपुर में दीवार पर पानी डालते समय करंट लगने से छात्र की मौत हो गई।
18 मार्च को सिकंदरपुर वैश्य के नगला पाती में खेत में पानी लगाते से समय हाईटेंशन लाइन से करंट आने पर युवक की मौत हो गई।
11 अप्रैल को पटियाली के नगला रमसी में टीन में करंट आने से पिता पुत्र झुलस गए।
14 अप्रैल को पोल पर कार्य करते संविदा कर्मी झुलस गया।
रखें सावधानी
विद्युत संबंधी कार्य करते समय पैरों में प्लास्टिक की चप्पल जूते पहने।
बिजली की लाइन पर न डालें कटिया।
घरों व प्रतिष्ठानों की लाइन को भी रखें दुरुस्त।
बच्चों को बिजली संबंधी कार्य न करने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed