{"_id":"5ad77dd94f1c1b56098b5340","slug":"101524071897-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक पेड़ से टकराई, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक पेड़ से टकराई, दो की मौत
Updated Wed, 18 Apr 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
kangra accident probe sdm
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज।
ग्राम नमैनी के नजदीक मंगलवार रात अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक महिला और युवक की मौत हो गई। दोनों की मौत से परिवारों में कोहराम मच गया। शेर सिंह (25) निवासी पाली मुकीमपुर अलीगढ़ बाइक से अपनी ननिहाल दौकेली ढोलना जा रहा था।
प्रवेश (40) पत्नी जगदीश निवासी बडसेरा पालीमुकीमपुर को अपने मायके विरोंची सोरों आना था, इसलिए वह भी उसके साथ बाइक पर थी। जब दोनों नमैनी के निकट नगला अटा मोड़ पर पहुंचे तो बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगा रखे थे, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास जमा लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में दोनों की मौत हो गई। इसकी सूचना पर परिवारीजन चिकित्सालय पहुंचे। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
डंपर की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटा जख्मी
कासगंज। भारतीय जीवन बीमा निगम के निकट डंपर की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटा जख्मी हो गए। जख्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मां को आगरा रेफर कर दिया। अमित (24) निवासी मोहनपुर अपनी मां संजू देवी के साथ गंगा स्नान कर वापस लौट रहे थे। एलआईसी के निकट उनकी बाइक को डंपर ने टक्कर मार दी।