{"_id":"5ad23be24f1c1b05418b4687","slug":"101523727330-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती के साथ मारपीट, कपड़े फाड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती के साथ मारपीट, कपड़े फाड़े
Updated Sat, 14 Apr 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
rape
कासगंज। सोरों के एक गांव में नलकूप से खेत में पानी लगाने गई युवती के साथ गांव के दो युवकों ने मारपीट कर दी। युवकों ने युवती के कपड़े फाड़कर अर्द्धनग्न कर दिया। मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव निवासी युवती खेत पर पानी लगाने के लिए अपने नलकूप पर गई थी। गांव का ही सच्चिदानंद और गनपत नलकूप पर ही बैठे थे। युवकों को नलकूप पर बैठा देखकर उसने नाराजगी जाहिर की और युवकों को नलकूप से जाने केे लिए कहा। इस पर युवकों और युवती के बीच कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद आरोपियों ने युवती के साथ मारपीट कर दी।
आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने युवती के कपड़े फाड़ दिए और अर्द्धनग्न कर दिया। युुवती के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर आ गए और गमछा आदि देकर युवती के शरीर को ढका। मामले की जानकारी पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने कोतवाली पहुंच कर पुुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया युवती के परिवार एवं आरोपियों के परिवारों के बीच नलकूप के बटवारे का विवाद चल रहा है। मामले की जांच की जा रही है।