{"_id":"5ac3c7564f1c1bba618b5323","slug":"101522779990-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालश्रम कराने के उद्देश्य से दिल्ली ले जाए जा रहे थे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालश्रम कराने के उद्देश्य से दिल्ली ले जाए जा रहे थे बच्चे
Updated Wed, 04 Apr 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। सोमावर की शाम मगध एक्सप्रेस में तस्करी कर ले जाए जा रहे नौ बच्चे पकड़ने जाने के बाद काउंसिलिंग में कई खुलासे हुए हैं। मां-पिता की गरीबी का फायदा उठाकर इन बच्चों से बालश्रम कराने के उद्देश्य से दिल्ली ले जाया जा रहा था। इसकी एवज ने तस्करों ने हर माह तीन से चार हजार रुपये मां-पिता से तय किए थे।
सभी बच्चे बिहार के इस्लामपुर से लाए जाए जा रहे थे। जानकारों के मुताबिक तस्करों का एक बढ़ा गैंग है। कई चरणों में बच्चों की तस्करी होती है। पहली तस्करी इस्लामपुर में हुई थी, जिन्होंने अभिभावकों को भरोसे में लिया था। इसके बाद बच्चों को दूसरे गैंग को सौंप दिया गया। दिल्ली जाकर यह बच्चे अन्य गैंग को सौंप दिए जाते हैं। वहां पर बच्चों को बंधुआ मजदूर बनाकर बालश्रम कराया जाता था। 24 घंटे वही रखकर कार्य कराया जाता था।
तस्करों से चुंगल से बच्चे भाग खड़े न हों, इसके लिए सभी बच्चों के माथे पर लाल टीका लगाकर उनकी पहचान बना दी थी। इसी से चाइल्ड लाइन एवं जीआरपी को बच्चों की पहचान हुई। डीपीओ अजयपाल सिंह के निर्देशन पर राजकीय बाल सुधार गृह अधीक्षक ने मंगलवार को सभी बच्चों के अभिभावकों से संपर्क साधकर बच्चे पकड़े जाने की सूचना दे दी गई। चाइल्ड लाइन के जफर आलम ने भी बिहार चाइल्ड लाइन से संपर्क साधा। जफर आलम ने बताया कि सभी के अभिभावकों से संपर्क हो गया है।