{"_id":"5ab906c04f1c1b8c778b7e42","slug":"101522075328-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की 80 दुकानें आवंटित, 181 के लिए दुकानदारों की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की 80 दुकानें आवंटित, 181 के लिए दुकानदारों की तलाश
Updated Mon, 26 Mar 2018 08:21 PM IST
विज्ञापन
शराब
- फोटो : डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। द्वितीय चरण के तहत जनपद में शराब की 80 दुकानों का आवंटन ऑन लाइन लाटरी प्रक्रिया के तहत कर दिया गया। इसके बाद भी जनपद में 181 दुकानों का अभी आवंटन होना बाकी है। इसके लिए एक बार फिर ऑनलाइन आवेदन और आवंटन की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
सोमवार को जनपद में शराब की दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया अपनाई गई। द्वितीय चरण की इस प्रक्रिया के तहत 261 दुकानों का ऑनलाइन लाटरी द्वारा आवंटन होना था, लेकिन 80 दुकानों के लिए ही आवेदन आए। ऐसी स्थिति में सिर्फ 80 दुकानों का ही आवंटन हो सका। कलक्ट्रेट में 11:30 बजे शुरू हुई ऑन लाइन लाटरी की यह प्रक्रिया 12:15 बजे खत्म हो गई।
मॉडल शॉप की तीन दुकानों के लिए चार आवेदन आए। इसमें एक निरस्त हुआ। बाकी तीन को आवंटन कर दिया गया। देशी शराब की 19 दुकानों के लिए 39 आवेदन आए, जबकि बीयर की 40 दुकानों के लिए 40 ही आवेदन आए लेकिन एक आवेदक की दो से अधिक दुकान का प्रतिबंध होने के कारण 39 दुकान ही आवंटित की जा सकीं। अंग्रेजी शराब की 19 दुकानों के लिए भी 19 ही आवेदन प्राप्त हुए। द्वितीय चरण की इस प्रक्रिया में अधिकांश दुकानों के लिए एक-एक ही आवेदन प्राप्त हुआ है, जिससे संबंधित आवेदक को ही दुकान आवंटित कर दी गईं। अब 181 दुकानों का आवंटन होना और बाकी रह गया है।