फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   जो बोलेगा लीलाशाह, उसका होगा बेड़ापार...

जो बोलेगा लीलाशाह, उसका होगा बेड़ापार...

Mon, 12 Mar 2018 08:22 PM IST
Updated Mon, 12 Mar 2018 08:22 PM IST
विज्ञापन
जो बोलेगा लीलाशाह, उसका होगा बेड़ापार...
सिंधी समुदाय ने लीलाशाह के जयकारे लगाए - फोटो : अमर उजाला
मथुरा। सिंधी समाज का नारा है, लीलाशाह हमारा है, जो बोलेगा लीलाशाह, उसका होगा बेड़ापार..। सोमवार को लीलाशाह के जयकारों से नगर गूंज रहा था। सुबह संकीर्तन यात्रा में सत्संग मंडली की धुन पर सिंधी समाज के लोग झूम रहे थे तो दोपहर में रक्तदान कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
विज्ञापन
बहादुरपुरा स्थित स्वामी लीलाशाह धर्मशाला से सुबह संकीर्तन यात्रा शुरू हुई। सिंधी समुदाय के सैकड़ों लोग लीलाशाह के जयकारे लगाते चल रहे थे। इस यात्रा में महिलाओं, युवतियों और बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। संकीर्तन यात्रा का नगर में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। संकीर्तन यात्रा जवाहर हाट, होली गेट, छत्ता बाजार, डोरी बाजार, कोतवाली रोड से होते सिंधी धर्मशाला पहुंची। यहां ये यात्रा सत्संग के रूप में परिवर्तित हो गई। जिसमें लक्ष्मी निरंकारी, चंद्रकांत, किशोर इसरानी आदि सिंधी कलाकारों ने भजन प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
इस अवसर पर पंचायत अध्यक्ष नारायणदास लखवानी, मुख्य संयोजक रामचंद्र खत्री, बसंत मंगलानी, तुलसीदास गंगवानी, जीवतराम चंदानी, गुरुमुखदास, जितेंद्र लालवानी, किशन भाटिया, चंदनलाल आडवानी, गोपाल भाटिया, सुदामा खत्री, दौलतराम, झामनदास नाथानी, सुनील पंजवानी, सुंदरखत्री आदि ने स्वामी लीलाशाह महाराज की शिक्षाओं का स्मरण करते हुए उनके प्रेरक प्रसंग सुनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
30 लोगों ने किया रक्तदान जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में सिंधी जनरल पंचायत की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में समाज के 30 लोगों ने महादान किया। युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर स्वामी जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसमें ब्लडबैंक प्रभारी डा. गीता सिंह, बंगाली बाबू, शुशीला शर्मा, हेमंत रावत के नेतृत्व में चिकित्सकीय टीम ने रक्त संग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed