फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   हारे का सहारा, खाटू श्याम हमारा...

हारे का सहारा, खाटू श्याम हमारा...

Mon, 26 Feb 2018 11:12 PM IST
Updated Mon, 26 Feb 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
हारे का सहारा, खाटू श्याम हमारा...
खाटू श्याम की निशान शोभायात्रा का आयोजन किया गया - फोटो : अमकर उजाला
कासगंज।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह खाटू श्याम की निशान शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इसमें भक्तजन भजन कीर्तन पर नृत्य करते हुए नजर आए। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया।

रूप कांपलेक्स से विधि विधान और पूजन के साथ खाटू श्याम की शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। बैंड बाजों पर भक्ति की धुन ने वातावरण को भक्तिमय कर दिया। भजनों पर भक्त नृत्य करते नजर आए। झूमते हुए भक्त ‘हारे का सहारा, खाटू श्याम हमारा’, ‘कुछ ऐसा कर दे सांवरे’, ‘सांवली सूरत पर मोहन’ सहित अन्य भजनों का गायन किया। जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन


फूलों की जमकर वर्षा की गई। शोभायात्रा में जमकर गुलाल उड़ाया गया। नदरई गेट बाजार, गांधी मूर्ति, प्रभु पार्क, माल गोदाम चौराहा होती हुई बालाजी मंदिर पर पहुंची। जहां श्याम की आरती व अन्य धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हुए। गौरव अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल सीए, जितेंद्र वार्ष्णेय, गौरव गर्ग, पीयूष अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, तरुण वार्ष्णेय, अंकित, सचिन, राहुल वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed