{"_id":"5a3405424f1c1b97678c1cf9","slug":"101513358658-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1.66 करोड़ से होंगे जिले की बेटियों के हाथ पीले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1.66 करोड़ से होंगे जिले की बेटियों के हाथ पीले
Updated Fri, 15 Dec 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
शादी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। जिले में गरीब कन्याओं के हाथ पीले सरकार कराएगी। कन्याओं को शादी के लिए अनुदान देने के साथ ही सरकार विवाह समारोह आयोजित करेगी। जिले में 475 कन्याओं के हाथ पीले करने के लिए जिले को 1.66 करोड़ रुपये भेज दिए गए हैं। वहीं जिले में सामूहिक विवाह समारोह कराने की तैयारियां तेज हो गई हैं। समारोह जिला स्तर के साथ-साथ ब्लॉक और निकाय स्तर पर आयोजित किए जाएंगे।
सपा सरकार में शादी अनुदान योजना में गरीब कन्याओं की शादी के लिए 20 हजार रुपये का अनुदान दिया जाता था। हालांकि मार्च में भाजपा सरकार बनने के बाद अनुदान योजना बंद कर दी गई। अब फिर से अनुदान योजना नए सिरे से शुरू की गई है। अब योजना के तहत कन्या को 35 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसमें 20 हजार रुपये कन्या के खाते में जाएंगे।
इसके साथ ही सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा। विवाह का पूरा खर्च सरकार वहन करेगी। इसके लिए जिला स्तर पर बैठक कर काम शुरू कर दिया गया। इसमें जिले में 20 से 30 जनवरी 2018 के बीच जिला स्तर पर पहला सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में जिले के 100 जोड़ों को परिणय सूत्र में बांधा जाएगा। इसके बाद ब्लॉक और निकाय स्तर पर विवाह समारोह आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
बिछिया, पायल संग मिलेगा स्मार्ट फोन
योजना के तहत अब सरकार से एक बेटी की शादी के लिए 35 हजार रुपये मिलेंगे। इसमें से 20 हजार रुपये लड़की के खाते में जाएंगे और 15 हजार में बिछिया, पायल, बर्तन, बिस्तर और स्मार्ट फोन दिए जाएंगे। योजना के तहत दो बेटियों वाले परिवार भी पात्र होंगे।
अधिकारी और सांसद, विधायक करेंगे शिरकत
सामूहिक विवाह समारोह में सामान्य परिवारों की तरह बाकायदा टेंट लगाए जाएंगे। विधि-विधान से वैवाहिक कार्यक्रम कराए जाएंगे। सामूहिक विवाह में शामिल जोड़ों को आशीर्वाद देने के लिए जिले के आला अधिकारी, सांसद और विधायक भी शामिल होंगे।
ऑनलाइन करना होगा आवेदन
गरीब मां-बाप को बेटी के लिए रिश्ता तलाश कर सिर्फ ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। वेबसाइट से पंजीकरण कराने के साथ योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी भी हासिल की जा सकती है।
यह होगी पात्रता
ग्रामीण क्षेत्र के उन परिवारों की बेटियों को लाभ मिलेगा, जिनकी वार्षिक आय 46080 तक होगी। वहीं शहरी क्षेत्र के परिवारों की वार्षिक आय 56460 तक होने पर योजना का लाभ मिलेगा।
ऐसे बांटा गया लक्ष्य
प्रति ब्लॉक 40 लाभार्थी
प्रति नगर पालिका 20 लाभार्थी
प्रति नगर पंचायत 15 लाभार्थी
कहते हैं आंकड़े
1.66 करोड़ रुपये का बजट आवंटित
475 कन्याओं को मिलेगा योजना का लाभ
20 हजार रुपये कन्या के खाते में जाएंगे
15 हजार रुपये सामान के तौर पर दिए जाएंगे
20 जनवरी के बाद होगा सामूहिक विवाह कार्यक्रम
शादी अनुदान योजना के लिए बजट और लक्ष्य मिल गया है। आवेदन शुरू हो चुके हैं। जनवरी 2018 में सामूहिक विवाह समारोह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
------शिवकुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी