फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   शहर में अधूरे मानक के साथ दौड़ रहे स्कूल वाहन

शहर में अधूरे मानक के साथ दौड़ रहे स्कूल वाहन

Fri, 08 Dec 2017 11:14 PM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
शहर में अधूरे मानक के साथ दौड़ रहे स्कूल वाहन
डेमो इमेज - फोटो : अमर उजाला
एटा। शहर, कस्बा और ग्रामीण अंचलों में आधे अधूरे मानकाें के साथ स्कूली वाहन सड़क पर दौड़ रहे है। फर्स्ट एड बाक्स खाली होने के साथ ही अग्निशमन उपकरण भी वाहनों में नही है। हादसे होने के बाद भी स्कूल प्रबंधन और प्रशासनिक अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे।
विज्ञापन


वाहन फीस के नाम पर स्कूल संचालक बच्चों के परिवारीजनों से अच्छीखासी फीस वसूल रहे है। जबकि बच्चों को लाने ले जाने वाले वाहनों की पूरी तरह से मानकों की अनदेखी कर सड़क पर दौड़ाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


इस पर न तो बच्चे के अभिभावक गौर कर रहे है और न ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी ध्यान दे रहे हैं। देखा जा रहा है कि अधिकांश स्कूल वाहनों में खिड़की में लगे टूटे हुए शीशे, प्रथम उपचार बाक्स खाली, अग्निशमन उपकरण गायब हो रहे है। इतना ही नहीं स्कूली वाहन खटारा की हालत में बच्चों को बैठाकर इधर से उधर दौड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैस किट से दौड़ रहे वाहन

प्रतिबंध के बाद भी अधिकांश स्कूल वाहन गैस किट लगाकर सड़क पर स्कूली बच्चों को विद्यालय तक लाते और ले जाते हैं। जबकि पिछले माह जुलाई में गैस से चलने वाली स्कूली वैन रेलवे पुल के पास आग लगने की घटना हो चुकी है। जिसमें सवार बच्चे बाल-बाल झुलसने बच गए थे।


नहीं है वाहनों में फोग लाइट

कोहरे में बचाव के लिए फोग लाइटें भी नहीं लगवाई गई हैं। जबकि पिछले साल जुलाई माह में कोहरे के चलते अलीगंज क्षेत्र में स्कूली बस से हादसा हो चुका है। जिसमें 12 स्कूली बच्चों सहित तेरह लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed