फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   निगम चुनाव का माहौल बनाने उतरेगी स्टारों की फौज

निगम चुनाव का माहौल बनाने उतरेगी स्टारों की फौज

Mon, 13 Nov 2017 07:45 PM IST
Updated Mon, 13 Nov 2017 07:45 PM IST
विज्ञापन
निगम चुनाव का माहौल बनाने उतरेगी स्टारों की  फौज
हेमामालिनी - फोटो : अमर उजाला
मथुरा। मथुरा-वृंदावन नगर निगम में पहले मेयर के चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने को स्टारों की फौज आ रही है। भाजपा से हेमामालिनी और स्मृति ईरानी सभाएं करेंगी, जबकि कांग्रेस से राजबब्बर और नगमा सभाएं करेंगी।
विज्ञापन


निकाय निर्वाचन के द्वितीय चरण में होने जा रहे चुनाव को मथुरा-वृंदावन नगर निगम में बेहद रोचक बनाने की तैयारी राजनीतिक दलों द्वारा कर ली गई है। धर्म और आस्था से जुड़ी भगवान श्रीकृष्ण की जन्म और लीला स्थली में पहली बार मेयर का चुनाव प्रतिष्ठापूर्ण होने जा रहा है। भाजपा उम्मीदवार के लिए कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा चुनाव प्रभारी के रूप में मथुरा में डेरा डालने जा रहे हैं। इस दौरान कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण भी मथुरा ही रहेंगे। 19 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन की संभावना है। इसके अलावा सांसद हेमामालिनी भी इसी सप्ताह निकाय चुनाव प्रचार के लिए आ रही हैं। भाजपा की सूची में कई और नाम भी हैं।
विज्ञापन



प्रचार की इस तैयारी में कांग्रेस भी पीछे नहीं है। प्रदेश अध्यक्ष और सिने अभिनेता राजबब्बर और विधायक दल के नेता रहे प्रमोद तिवारी सहित सांसद पीएल पोनिया मथुरा आएंगे। इनके अलावा राजघरानों से जुडे़ संजय सिंह, राजा विश्वेंद्र सिंह, राजकुमारी रत्ना सिंह के साथ सिने अभिनेत्री नगमा भी मथुरा में प्रचार के लिए तैयार हैं। प्रदेश संगठन ने इनकी सूची भेजते हुए जिला संगठन से 20 से 24 नवंबर तक इनके कार्यक्रम तय करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed