फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   मतदाता सूची को लेकर बरकरार है अफरा तफरी

मतदाता सूची को लेकर बरकरार है अफरा तफरी

Mon, 16 Oct 2017 08:12 PM IST
Updated Mon, 16 Oct 2017 08:12 PM IST
विज्ञापन
मतदाता सूची को लेकर बरकरार है अफरा तफरी
डेमो - फोटो : डेमो
मथुरा। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा तय की गई मतदाता सूची के प्रकाशन की तिथि निकल चुकी है, लेकिन अब तक लिस्ट कहीं प्रकाशित नजर नहीं आ रही है। आगामी निकाय चुनाव को लेकर मतदाता ही नहीं, राजनेता भी इस स्थिति से परेशान हैं। राधा आर्चिद से 1100 मतदाताओं के गायब होने की शिकायत डीएम तक पहुंच गई है।
विज्ञापन


आगामी माह में निकाय चुनाव होने हैं। इसके लिए मतदाता सूची तैयार करने का काम चल रहा है। इसमें सबसे खराब स्थिति मथुरा-वृंदावन नगर निगम की है। अब तक सदर तहसील के स्तर से मतदाता सूची के पुनरीक्षण का काम पूरा नहीं हो सका है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत नौ अक्तूबर तक सूची का प्रकाशन होना था। तदोपरांत 15 अक्तूबर तक आपत्ति मांगी जानी थी। 18 अक्तूबर को इसका अंतरिम प्रकाशन किया जाना था। लेकिन निगम की मतदाता सूची की स्थिति बेहद खराब है।
विज्ञापन


अब तक बीएलओ सूची का काम पूरा नहीं कर सके हैं। क्षेत्र में मतदाता हैं, तो उनके लिस्ट में नाम नहीं है। राधा आर्चिद में 1100 मतदाताओं के गायब होने की शिकायत डीएम से की गई है। कुछ ऐसा ही हाल अन्य क्षेत्रों का है। लोगों को चिंता सता रही है कि कहीं उन्हें आगामी निकाय चुनाव में मतदान से वंचित न होना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed